भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया लिमिटेड टाइम ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी इस प्लान को “Smart Start” प्लान कह रही है. इस प्लान की कीमत सिर्फ 51 रुपये रखी गई है और इसके साथ नया BSNL SIM भी मुफ्त दिया जाएगा. हालांकि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा.
BSNL के इस 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कई फायदे मिलते हैं. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जा रही है. इसके अलावा रोज 2GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलेंगे. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी. सबसे खास बात यह है कि BSNL नया SIM कार्ड भी मुफ्त में दे रहा है. यूजर्स यह SIM अपने नजदीकी Customer Service Center या रिटेलर से ले सकते हैं.
BSNL ने बताया है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी के मुताबिक यह ऑफर 22 मई 2026 से 30 जून 2026 तक चलेगा. यानि इस अवधि के दौरान नया BSNL कनेक्शन लेने वाले लोग इस प्लान का फायदा उठा सकेंगे.
नहीं, यह ऑफर मौजूदा BSNL ग्राहकों के लिए नहीं है. अगर आप पहले से BSNL इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इस प्लान का लाभ नहीं मिलेगा. यह खास तौर पर नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए लाया गया ऑफर है.
BSNL इससे पहले 1 रुपये वाला First Recharge Coupon यानी FRC भी लेकर आया था. उस प्लान में भी नए SIM लेने वालों को काफी सस्ते में फायदे दिए गए थे. अब कंपनी 51 रुपये वाला नया ऑफर लेकर आई है ताकि ज्यादा लोग BSNL की सेवाएं आजमा सकें.
BSNL ने पूरे भारत में 4G नेटवर्क रोल आउट करना शुरू कर दिया है. कंपनी अब अतिरिक्त 4G साइट्स लगाने की योजना पर भी काम कर रही है ताकि कवरेज और नेटवर्क क्षमता बेहतर हो सके. हालांकि नए साइट्स के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होगी.
अगर आप नया नंबर लेने की सोच रहे हैं और कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो यह प्लान काफी आकर्षक माना जा सकता है. 51 रुपये में 28 दिन तक रोज 2GB डेटा और फ्री SIM मिलना मौजूदा बाजार में काफी सस्ता ऑफर माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात