BSNL Rs 225 Prepaid Plan Gets Expensive in India check data calling validity benefits
बीते कुछ समय में ऐसा देखा गया है कि निजी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लांस के दाम महंगे कर दिए हैं, कुछ प्लांस को बंद कर दिया है तो कुछ प्लांस की कीमत को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है, ऐसा भी कह सकते हैं कि कंपनियों ने सस्ते रिचार्ज प्लांस ऑप्शन तो मानों कहीं न कहीं खत्म ही कर दिए हैं। अब अगर आप प्लान खरीदना चाहते हैं तो आपको अपने अनुसार नहीं, कंपनी के अनुसार प्लान लेने होंगे, चाहे आपको बेनेफिट आदि की जरूरत हो या नहीं। ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अच्छा काम करते हुए यूजर्स को किफायती प्लांस दे रही है। इसके अलावा कंपनी अपने नेटवर्क को देश के सभी हिस्सों में पहुंचाने पर भी निरंतर काम कर रही है।
कंपनी न केवल देश भर में 1 लाख नए 4G/5G टावर्स लगाकर अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कर रही है, बल्कि आम यूज़र्स की जेब का ख्याल रखते हुए बेहद किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी रिचार्ज प्लांस तो दे ही रही है। इसी कड़ी में BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से 40 रुपये से भी कम कीमत में एक नया हाई-डेटा प्रीपेड वाउचर रोलआउट किया है, जो कम खर्च में दिनभर भरपूर इंटरनेट चलाने वाले यूज़र्स के लिए एकदम बेहतरीन ऑप्शन है।
Aaj ka data game: FULL POWER
— BSNL India (@BSNLCorporate) September 1, 2026
Scroll karo, stream karo, download karo ya bas online raho jab data unlimited ho, toh rukna kyun?#BSNLIndia #BSNLSelfCareApp #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/40TBHusPvY
कंपनी द्वारा पेश किया गया यह नया प्रीपेड प्लान महज 39 रुपये की कीमत पर आता है। यह एक डेडिकेटेड ‘डेटा ओनली’ पैक है, जिसमें ग्राहकों को पूरे 20GB हाई-स्पीड डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इस वाउचर की सर्विस वैलिडिटी 1 दिन की रखी गई है। यह प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जिन्हें वर्क-फ्रॉम-होम, ऑनलाइन पढ़ाई, हेवी फाइल डाउनलोडिंग या मैच स्ट्रीमिंग के दौरान एक ही दिन में अचानक भारी मात्रा में इंटरनेट की जरूरत पड़ जाती है और वे लंबी वैलिडिटी वाले महंगे डेटा बूस्टर पर अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना चाहते।
डेटा वाउचर के साथ-साथ BSNL ने नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए एक सनसनीखेज 1 रुपये वाला फ्रीडम ऑफर भी पेश किया है। यह ऑफर विशेष रूप से नए BSNL सब्सक्राइबर्स के लिए लाया गया है, जिसके तहत कंपनी न केवल बिल्कुल फ्री में नया सिम कार्ड दे रही है, बल्कि 1 रुपये के सांकेतिक टोकन पर पूरे 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी भी उपलब्ध करा रही है। इस ऑफर में यूज़र्स को 24 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी व फ्री नेशनल रोमिंग वॉइस कॉलिंग मिलती है। इंटरनेट उपयोग के लिए इसमें रोजाना 1GB डेटा यानी कुल 24GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है जो कल यानी 12 सितंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है।
लॉन्ग-टर्म यानी सालाना रिचार्ज पसंद करने वाले मौजूदा ग्राहकों के लिए भी BSNL ने अपने फ्रीडम ऑफर के तहत बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी अपने 365 दिनों की वैलिडिटी वाले एनुअल प्रीपेड प्लान पर पूरे 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है, जिसके चलते इस प्लान की कुल वैलिडीटी बढ़कर अब 412 दिन हो जाती है। फायदों की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस और पूरे 412 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग व फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह 412 दिनों वाला एक्सटेंडेड ऑफर भी 12 सितंबर 2026 तक ही वैलिड है, जिसके बाद प्लान अपनी सामान्य 365 दिनों की वैलिडीटी पर वापस लौट जाएगा।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 5G vs Vivo V70 FE vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना