BSNL 365 plan
आजकल मोबाइल रिचार्ज पहले से काफी महंगे हो चुके हैं, खासकर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स में पिछले कुछ समय में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में बहुत से लोग अब ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं जिसमें बार-बार रिचार्ज करने का झंझट तो हो ही ना, इसके अलावा ऐसा एक प्लान उन्हें खरीदना होता है जो एक साल के लिए रिचार्ज की बार बार की टेंशन को खत्म कर दे। यही वजह है कि BSNL के सालाना प्लान एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में हैं, और खासकर 2399 रुपये वाला प्लान इस समय काफी पॉपुलर नजर आ रहा है।
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 365 दिन की वैलिडिटी है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कर लिया तो पूरे साल रिचार्ज की टेंशन खत्म हो जाने वाली है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं। डेटा की बात करें तो पहले इस प्लान में रोज 2GB डेटा मिलता था, लेकिन अब इसमें 2.5GB डेटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। यानी हर दिन 500MB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ आपको दिया जा रहा है, जो कि लिमिटेड टाइम ऑफर माना जा रहा है और उम्मीद है कि यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इस प्लान के खरीदने की अवधि को आगे बढ़ाया जाने वाला है या नहीं, ऐसे में आपको इस प्लान को खरीदने के लिए बेहद ज्यादा जल्दी करनी होगी।
आप इसी समय इस प्लान को खरीद सकते हैं। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि 1 अप्रैल से यह प्लान मिलना ही बंद हो जाए। इस प्लान में एक अन्य जानकारी आपको देना बनता है कि डेली डेटा लिमिट के खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होती है, बल्कि स्पीड धीमी हो जाती है।
अगर आप सोच रहे हैं कि यह प्लान किसके लिए सही है, तो सीधी बात यह है कि जिन लोगों को बार-बार रिचार्ज करना पसंद नहीं है, या जो अपना नंबर लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान बहुत अच्छा है। इसके अलावा अगर आपका रोजाना का काम जैसे YouTube देखना, WhatsApp चलाना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना या नॉर्मल ब्राउजिंग है, तो यह प्लान आपके लिए ज्यादा डेटा के साथ एक बेस्ट ऑप्शन है।
अगर आपको लगता है कि 2.5GB डेटा कम पड़ सकता है, तो BSNL का एक और सालाना प्लान है जिसकी कीमत 2626 रुपये है। इसमें रोज 2.6GB डेटा मिलता है। बाकी सुविधाएं लगभग वही हैं, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और लंबी वैलिडिटी। यानी जो लोग ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान थोड़ा बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4: क्या इसी साल आएगा नया सीजन? कहानी, कास्ट,स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की सम्पूर्ण डिटेल्स