महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ आ रहा Instagram Plus, चुपचाप देख पाएंगे दूसरी की स्टोरी, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

HIGHLIGHTS

Instagram Plus में anonymous Story देखने का फीचर मिल सकता है

Meta इसे 100–200 रुपये महीने के प्लान में ला सकता है

यह सब्सक्रिप्शन आम यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है

Meta अब Instagram को एक नए तरीके से मॉनिटाइज करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी “Instagram Plus” नाम का एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन टेस्ट कर रही है. यह सीधे आम यूजर्स को टारगेट करेगा, न कि सिर्फ क्रिएटर्स या इंफ्लूसर्स को. यह फीचर फिलहाल चुनिंदा देशों जैसे मेक्सिको, जापान और फिलीपींस में टेस्ट किया जा रहा है. अगर यह सफल रहता है, तो आने वाले समय में इसे भारत समेत अन्य बाजारों में भी रोलआउट किया जा सकता है.

Instagram Plus में क्या नया मिलेगा?

Instagram Plus का फोकस Stories experience को बदलना है. सबसे बड़ा बदलाव है एनोमेनस Story व्यूइंग. यानी आप किसी की Story देख सकते हैं और सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा कि आपने देखा है. अभी तक Instagram पर हर viewer की पहचान दिखाई देती है, लेकिन यह फीचर उस सिस्टम को बदल देता है.

इसके अलावा, यूजर्स यह भी देख पाएंगे कि उनकी Story को कितनी बार दोबारा देखा गया है. यह फीचर अभी फ्री वर्जन में नहीं मिलता. साथ ही, मल्टीपल ऑडियंस लिस्ट बनाने का ऑप्शन मिलेगा, जबकि अभी सिर्फ एक Close Friends लिस्ट ही बनाई जा सकती है.

Stories की duration भी बढ़ाई जा सकती है. सामान्य तौर पर Story 24 घंटे में हट जाती है, लेकिन Instagram Plus यूजर्स इसे extra 24 घंटे तक बढ़ा सकेंगे. इसके साथ ही “Spotlight” फीचर मिलेगा, जिससे हफ्ते में एक बार Story को ज्यादा visibility के लिए ऊपर दिखाया जा सकेगा. Meta इसमें कुछ इंगेजमेंट टूल भी जोड़ रहा है, जैसे एनिमिटेड “Superlikes” भेजना और व्यूअर लिस्ट को सर्च करके खास लोगों को जल्दी ढूंढना.

Verified प्लान से अलग

यह समझना जरूरी है कि Instagram Plus, Meta Verified से अलग है. Verified प्लान जहां क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए है, वहीं Instagram Plus आम यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है.

कीमत क्या हो सकती है?

अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन शुरुआती टेस्टिंग से अंदाजा मिलता है कि इसकी कीमत 100 रुपये से 200 रुपये तक प्रति महीने के बीच हो सकती है, जो देश के हिसाब से बदलती रहेगी. यानी Meta अब सिर्फ एड पर निर्भर नहीं रहना चाहता, और Instagram Plus उसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :