गजब के हैं ये छोटू रिचार्ज प्लान..इस वीकेंड मूवी-वेब सीरीज देखने के लिए बेस्ट

HIGHLIGHTS

50 रुपये से कम में चाहिए एक दमदार रिचार्ज प्लान?

यहाँ सस्ते रिचार्ज प्लांस की लिस्ट देखी जा सकती है।

इस लिस्ट में Jio-Airtel-Vi और BSNL के प्लान शामिल हैं।

गजब के हैं ये छोटू रिचार्ज प्लान..इस वीकेंड मूवी-वेब सीरीज देखने के लिए बेस्ट

वीकेंड पर स्मार्टफोन पर पसंदीदा फिल्म या वेब सीरीज देखने का मूड बन रहा है लेकिन रोज मिलने वाला 1.5GB या 2GB डेली डेटा खत्म होने का डर मन में बैठा हुआ है। जैसे ही आप अपने मनोरंजन के लिए फोन शुरू करते हैं तो वैसे ही आपको डेटा के खत्म होने की चिंता सताने लगती है। आप सोच में पद जाते हैं कि अगर बीच में ही डेटा खत्म हो गया तो फिर पूरा दिन आने वाले मैसेज और अन्य चीजों को कैसे क चेक किया जा सकेगा। हालांकि, आपकी इस समस्या का हल इस समय लगभग लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियों के पास हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ऐसा कहा जा सकता है कि Airtel, Jio, Vi और BSNL के पोर्टफोलियो में कई ऐसे ‘छोटे’ यानि सस्ते में आने वाले रिचार्ज प्लांस मौजूद हैं, जो आपकी इस समस्या को समाप्त कर देते हैं। इन रिचार्ज पैक आदि की कीमत 50 रुपये से भी कम है, हालांकि, इनमें आपको कम कीमत में 20GB से लेकर 25GB डेटा का लाभ मिल जाता है। यह डेटा यूजर्स को हाई-स्पीड पर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी आपको इतने सस्ते में इन रिचार्ज प्लांस में और क्या ऑफर कर रही है।

49 रुपये वाला Jio Plan

Reliance Jio की अगर चर्चा करें तो कंपनी के पास 49 रुपये की कीमत वाला एक डेटा बूस्टर पैक है, जो एक दिन की वैलिडीटी के साथ आता है, इस प्लान की खासियत यह है कि यह ग्राहकों को एक ही बार में 25GB डेटा दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप वीकेंड पर दो दिन के लिए 100 रुपये खर्च करते हैं तो आपको इतना डेटा मिल जाने वाला है कि आप अपना फूल मनोरंजन करने वाले हैं। मुझे लगता है कि इतना डेटा में आप आसानी से 1 वेब सीरीज और 2 मूवीज एक दिन में आराम से देख सकते हैं। इसके अलावा अपने रोजमर्रा के सभी काम भी कर सकते हैं।

असल में, एक वेब सीरीज को देखने में आप लगभग लगभग 8-15GB तक खर्च भी कर सकते हैं तो आप बचे हुए डेटा में आराम से दो 3 घंटे की फिल्में आराम से नॉर्मल क्वालिटी में देख सकते हैं।

Airtel का 49 रुपये वाला डेटा पैक

एयरटेल के 49 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान में ग्राहकों को Jio के जैसे ही 1 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को कुल 20GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में Jio के मुकाबले कं डेटा मिलता है, लेकिन दोनों ही प्लांस में अगर आप इस डेटा को खत्म कर लेते हैं तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाने वाली है।

Vodafone Idea का 49 रुपये वाला प्लान

वीआई (Vi) भी अपने 49 रुपये के प्लान में 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 20GB डेटा दे रहा है। इसका मतलब है कि Airtel और Vi दोनों ही इस प्राइस में आपको समान डेटा दे रहे हैं, लेकिन इन दोनों के मुकाबले आपको Jio 5GB एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है।

BSNL का 39 रुपए वाला प्लान


सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL निजी कंपनियों से एक कदम आगे है। बीएसएनएल के पास मात्र 39 का डेटा पैक है, जो 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस सस्ते प्लान में भी ग्राहकों को पूरा 20GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 20GB पूरा होने के बाद स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है।

ऐसे में जहां समान कीमत में आपको Jio ज्यादा डेटा दे रहा है, वहीं BSNL इस मामले में काफी आगे है, यह आपको Airtel-Jio और Vi के मुकाबले 10 रुपये के कम प्राइस में 20GB डेटा ही दे रहा है। इसका मतलब है कि Airtel और Vi के प्लान में जो डेटा आपको 49 रुपये में मिल रहा है, BSNL उस डेटा को आपको 10 रुपये कम यानि 39 रुपये के प्राइस में दे रहा है।

यह भी पढ़ें: iQOO 16 में मिलेगा ब्रांड न्यू कैमरा लुक! 200MP सेंसर से 8500mAh बैटरी तक, लीक में सामने आए बड़े अपग्रेड

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile