airtel OTT Subscription Plan
अगर आप Airtel Xstream Play Premium के सब्सक्राइबर हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है कि अभी Airtel Xstream Play Premium पर फिलहाल एक ऐसा ऑफर चल रहा है जो सीमित समय तक ही उपलब्ध रहेगा. इस प्लान का दाम 99 रुपये है और इसमें कम दाम के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म्स तक फ्री मिलते हैं. यह सब्सक्रिप्शन उन लोगों के लिए अच्छा है जो अच्छे इंटरनेट के साथ OTT के मज़े उठाना चाहते हैं. इस प्लान के साथ आने वाले 20 OTT सब्सक्रिप्शन की वजह से ग्राहकों को ज्यादा OTT के सब्सक्रिप्शन लेने के झंझट में फसना नहीं पड़ता. हिंदुस्तान की रिपोर्ट के हिसाब से इस प्लान पर यह प्रमोशनल ऑफर केवल 18 जून तक ही उपलब्ध है.
Airtel just launched a limited-period offer.
— DealBounty (@DealBounty) June 14, 2026
₹99/month for Xstream Play Premium —
access to 20 OTT platforms.
That's less than the cost of
ONE individual OTT subscription.
For ₹99/month — bundled access
to multiple streaming platforms. pic.twitter.com/6Y2Y8TQOUA
Airtel Xstream Play Premium पर ग्राहक आराम से बहुत से OTT के कंटेंट को एक जगह पर देख सकते हैं. वैसे तो इसके प्लान्स के दाम काफी ज्यादा होते हैं लेकिन इस पर अभी एक बेहतरीन प्रमोशनल ऑफर चल रहा है. इस प्रमोशनल ऑफर के बारे में आपको यह जरूर जान लेना चाहिए की यह ऑफर केवल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. इस प्लान में आपको केवल 99 रुपये में पूरे 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन बिलकुल फ्री मिलता है. इस प्लान में नेटफ्लिक्स और सोनी लिव जैसे OTT सब्सक्रिप्शन फ्री मिलते हैं.
यह ऑफर Airtel Xstream Play Premium के इस प्लान को खरीदने का एक सुनहरा मौका साथ लाया है और अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अपना फैसला जल्दी लेना चाहिए. ऐसा इसलिए है क्योंकि हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के हिसाब से इस प्लान पर मिल रहा यह ऑफर केवल 18 जून तक ही उपलब्ध रहेगा. इस प्लान को आप Airtel Xstream की वेबसाइट या ऐप से खरीद सकते हैं.
इस दमदार प्लान के साथ ग्राहकों को कुल 20 OTT प्लेटफॉर्म्स बिलकुल फ्री में मिलते हैं. इनमें से कुछ हैं: Netflix, SonyLiv, Lionsgate Play, Zee5, Playflix. ग्राहकों को इस ऑफर की आखिरी तारीख को ध्यान में रखते हुए इसे खरीदने का फैसला जल्दी से लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Jio के 200 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान, अंतर केवल 5 रुपये का, आपके लिए कौन-सा रहेगा सही, 195 या 200 रुपये वाला?
By: Ananya Sharma (Intern)