Airtel का लिमिटेड टाइम ऑफर! सालभर Unlimited 5G, 150GB एक्स्ट्रा डेटा और कई बड़े फायदे

By

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए सालाना 3,999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर अतिरिक्त डेटा ऑफर कर रही है। इस प्लान में रोजाना हाई-स्पीड डेटा, 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा और इसके अलावा 150GB का बल्क डेटा भी दिया जा रहा है। अगर आप Airtel के इस सालाना प्लान से रिचार्ज कराने का विचार कर रहे हैं, तो पहले इसके सभी फायदे जान लीजिए।

Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान

Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान एक अनलिमिटेड 5G डेटा और 2.5GB डेली डेटा वाला सालाना प्लान है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS मिलते हैं। रोजाना मिलने वाला 2.5GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर अधिकतम 64 Kbps तक रह जाती है। इसी तरह 100 SMS की डेली लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये प्रति SMS चार्ज किया जाएगा।

इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। यानी पूरे साल के हिसाब से इसका प्रभावी खर्च करीब 10.96 रुपये प्रतिदिन बैठता है।

Airtel प्लान में मिल रहा 150GB एक्स्ट्रा डेटा

इस सालाना रिचार्ज की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला 150GB अतिरिक्त बल्क डेटा है। यह डेटा 365 दिनों तक वैध रहेगा और रोजाना मिलने वाले डेटा के अलावा अलग से इस्तेमाल किया जा सकेगा। Airtel के मुताबिक, 150GB का यह फ्री डेटा Limited-Time Offer के तहत दिया जा रहा है। इसलिए यह ऑफर हमेशा उपलब्ध रहेगा, ऐसा जरूरी नहीं है।

Adobe Express Premium समेत ये फायदे

3,999 रुपये के इस प्लान के साथ यूजर्स को सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन और सुविधाएं भी मिलती हैं।

  • Adobe Express Premium: 12 महीने तक मुफ्त एक्सेस मिलेगा, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है।
  • Airtel Safe: रियल-टाइम स्पैम कॉल अलर्ट, फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग और OTP के जरिए होने वाले बैंक फ्रॉड से सुरक्षा मिलेगी।
  • Free HelloTunes: हर 30 दिन में अपनी पसंद की कोई एक HelloTune मुफ्त में सेट कर सकते हैं।

क्या Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान लेना फायदे का सौदा है?

अगर आप Airtel यूजर हैं और 3,999 रुपये वाले सालाना प्लान से रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल 150GB अतिरिक्त बल्क डेटा इस प्लान को ज्यादा आकर्षक बनाता है। यह डेटा Limited-Time Offer के तहत मिल रहा है और डेली डेटा लिमिट के ऊपर उपलब्ध है। ऐसे में अगर आपके लिए सालभर का रिचार्ज और करीब 11 रुपये प्रतिदिन का प्रभावी खर्च सुविधाजनक है, तो इस प्लान में मिलने वाले अतिरिक्त डेटा और दूसरे बेनिफिट्स आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 5G vs Realme P4 Power: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By