एयरटेल ने पेश किया नया प्लान, दे रहा है 300GB डाटा

HIGHLIGHTS

एयरटेल के Rs 3,999 के नए प्लान की वैधता 360 दिनों की है जिसमें यूज़र्स को 300GB डाटा मिलेगा.

एयरटेल ने पेश किया नया प्लान, दे रहा है 300GB डाटा

एयरटेल ने एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है. Rs 3,999 का यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है. इस रिचार्ज में एयरटेल प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को 300GB डाटा और अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स मिल रही हैं जिसकी वैधता 360 दिनों की है. इस प्लान में रोमिंग के दौरान आउटगोइंग कॉल्स भी शामिल हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

साथ ही यूज़र्स को प्रतिदिन 100 SMS भी मिल रहे हैं. यह प्लान जियो के Rs 4,999 के प्लान की तरह है जिसमें यूज़र्स को 360 दिनों के लिए 350 GB डाटा मिलता है.

एयरटेल का कहना है कि यह ऑफर केवल 7 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक वैध है और इस रिचार्ज को मास्टर कार्ड द्वारा रिचार्ज करने पर प्रीपेड यूज़र्स को 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा. अगर आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड एयरटेल के साथ पहली बार रजिस्टर होता है तो ही यूज़र्स इस कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा, अगर ये प्लान्स मायएयरटेल ऐप या कंपनी की वेबसाइट द्वारा रिचार्ज किए जाते हैं तो भी यूज़र्स को कैशबैक बेनिफिट मिलेगा.

एयरटेल ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स को रीफ्रेश किया था जिसमें एक्स्ट्रा डाटा, वोइस बेनिफिट्स और डिवाइस प्रोटेक्शन शामिल है. पोस्टपेड प्लान में यूज़र्स को अपना बचा हुआ डाटा अगले रिचार्ज साइकल में शामिल करने की सुविधा भी इसमें शामिल है.

Enjoying writing since 2017... View Full Profile