Bharti Airtel ने एक नया 48 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में OTT कंटेंट एक्सेस चाहते हैं. यह प्लान एक डेटा वाउचर है, यानी इसमें कॉलिंग या बेस प्लान की वैलिडिटी शामिल नहीं है, बल्कि यह आपके मौजूदा एक्टिव प्लान के साथ काम करेगा.
इस प्लान के साथ यूजर्स को 1GB 4G डेटा मिलता है और साथ ही एक महीने के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. कंपनी ने इसे ऐसे समय पर पेश किया है जब Indian Premier League 2026 चल रहा है और बड़ी संख्या में यूजर्स ऑनलाइन मैच देखने के लिए OTT प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.
हालांकि, यहां एक बात साफ समझनी जरूरी है कि 1GB डेटा बहुत लिमिटेड है. अगर आप सोच रहे हैं कि इसी डेटा पर पूरा मैच या पूरा टूर्नामेंट आराम से देख लेंगे, तो यह प्रैटिकली संभव नहीं है. यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा समझदारी वाला है जिनके पास पहले से कोई बड़ा डेटा प्लान है या फिर जो WiFi पर कंटेंट देखते हैं और सिर्फ OTT एक्सेस चाहते हैं.
यह डेटा वाउचर लगभग सभी सर्कल्स में उपलब्ध बताया जा रहा है और यूजर्स इसे अपने मौजूदा प्लान के साथ जोड़ सकते हैं. Airtel पहले भी ऐसे OTT-बंडल प्लान्स ऑफर करता रहा है. 195 रुपये, 279 रुपये और 361 रुपये जैसे प्लान्स में ज्यादा डेटा के साथ Netflix और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है, जिससे साफ है कि कंपनी अब सिर्फ डेटा नहीं बल्कि कंटेंट के जरिए यूजर्स को जोड़ने पर फोकस कर रही है.
सीधे या आसान शब्दों में कहें तो 48 रुपये वाला यह प्लान सस्ता जरूर है, लेकिन सीमित है. अगर आपका मकसद सिर्फ JioHotstar का एक्सेस लेना है, तब यह सही है. लेकिन अगर आप हैवी स्ट्रीमिंग करने वाले यूजर हैं, तो यह प्लान आपके काम का नहीं है. उसके लिए आपको बड़ा डेटा प्लान ही लेना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका