ZTE ने अपने डुअल सेल्फी कैमरा Blade A3 स्मार्टफोन को एक नए कलर वेरियंट में किया लॉन्च

HIGHLIGHTS

Blade A3 के नए कलर वेरियंट की कीमत और स्पेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

ZTE ने अपने डुअल सेल्फी कैमरा Blade A3 स्मार्टफोन को एक नए कलर वेरियंट में किया लॉन्च

ZTE ने अपने डुअल सेल्फी कैमरा Blade A3 स्मार्टफोन को एक नए कलर वेरियंट में लॉन्च किया है. ये नया कलर ऑप्शन क्वाइट ब्लू है. इस नए कलर ऑप्शन के आने के बाद डिवाइस के कलर ऑप्शन की कुल संख्या बढ़कर 3 हो गई है. नए रंग क्वाइट ब्लू के अलावा 2 और रंग ग्लेशियर ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नए रंग में लॉन्च हुए इस फोन के स्पेक्स समान ही रहेंगे. यानि बाकी 2 रंगों में पहले से उपलब्ध डिवाइस के स्पेक्स की तरह ही क्वाइट ब्लू रंग में लॉन्च हुए डिवाइस का स्पेक्स भी होगा. साथ ही फोन के नए कलर वेरियंट की कीमत में भी बदलाव नहीं किया गया है.

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मौजूद है. फोन का डिस्प्ले 5.5 इंच का HD डिस्प्ले है. इस डिवाइस में मीडियाटेक MT6737T प्रोसेसर काम करता है. Blade A3 स्मार्टफोन फ्लैश के साथ 5MP + 2MP के डुअल फ्रंट कैमरे से लैस है. फोन की बैटरी 4000mAh की है. डिवाइस का रियर कैमरा 13MP का है. इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है.

सोर्स

Arunima
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo