जियॉक्स मोबाइल्स ने मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ वाइबर फीचर फोन की घोषणा की, कीमत 950 रूपये

HIGHLIGHTS

वाइबर फीचर फोन में एक 1000 एमएएच बैटरी, वाइब्रेटर, वायरलेस एफएम और मल्टी लैंग्वेज के साथ डिजिटल कैमरा और ऑटो-कॉल रिकॉर्डिंग फीचर मौजूद है।

जियॉक्स मोबाइल्स ने मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ वाइबर फीचर फोन की घोषणा की, कीमत 950 रूपये

जियॉक्स मोबाइल्स सन एयरवॉइस प्राइवेट लिमिटेड के तत्वधान में एक तेजी से विकसित हो रहा मोबाइल ब्रांड है। इसने अपना नया फीचर फोन “वाइबर“ लॉन्च किया है। वाइबर को ऑटो-कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ डिज़ाइन किया गया है, अब अपने महत्वपूर्ण फोन वार्तालापों को खोने की चिंता छोड़ दीजिये।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वाइबर 1.8 इंच की कम्फर्ट साइज और ब्राइट डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आता है। यह आपकी हथेली में आसानी से आ जाता है। फोन में एक इन-बिल्ट विशेष ऑटो-कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा भी है, जिससे आप अपनी हर कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
यह डिवाइस मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट के साथ सक्षम है, जिससे उपयोगकर्ता आसानी से कम्युनिकेट कर सकते हैं और अपनी मातृभाषा में टाइप कर सकते हैं।

बिना किसी बाधा के फिल्में देखें टेक्स्ट करें या कॉल करें, शक्तिशाली 1000 एमएएच लियॉन बैटरी आपके सभी फंक्शंस को जारी रखती है। अद्भुत साउंड क्वॉलिटी के साथ यह आपको हर मल्टीमीडिया अनुभव का आनंद लेने देता है।

इन-बिल्ट डिजिटल कैमरा आपको अपने पसंदीदा लम्हों को कैद करने की अनुमति देता है। वायरलेस एफएम पर अपना संगीत चलाएं और अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ इंटरनेट से जुड़े रहें। ब्लूटूथ आपको अपनी पसंदीदा फाइलों, फोटो और गानों को आसानी से साझा करने की अनुमति देता है।

इस फोन में 500 कॉन्टैक्ट्स और 200 एमएसएम सेव करने की व्यापक स्टोरेज क्षमता भी है। मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट के साथ, यह उत्पाद काले रंग में आता है और यह पूरे भारत में अग्रणी रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध है।

 

Press Release

Press Release