रिपोर्ट: शाओमी ने रिवील किया 64MP टेक, 108MP सेंसर्स भी ला सकती है कंपनी

HIGHLIGHTS

108MP कैमरा सेंसर्स का भी खुलासा

Samsung ISOCELL GW1 64MP sensor के साथ आएगी 64MP स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में Beijing में शाओमी ने एक इवेंट का आयोजन किया जहाँ कंपनी ने 64MP smartphone imaging technology को रिवील किया। कंपनी का यह भी कहना है कि वह इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल Redmi-branded smartphone में इस साल के अंत तक करेगी। कंपनी ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि वह 108MP कैमरा सेंसर्स का भी इस्तेमाल जल्द ही अपने फ़ोन्स में कर सकती है।

Xiaomi 64MP स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी Samsung के ISOCELL GW1 64MP सेंसर के साथ आएगी। आपको बता दें कि GW1 सेंसर ISOCELL Plus technology का इस्तेमाल करता है जिससे कलर रिप्रोडक्शन को बेहतर बनाया जा सके। इसके साथ 1/1.7″ sensor में आपको 1.6μm pixel size मिलेगा और यह 64MP फोटो 9248 x 6936 pixels ले सकेगा जिसमें 48MP कैमरा से 38% ज़्यादा पिक्सेल्स होंगे। यह 100-decibels (dB) तक के रियल टाइम हार्डवेयर-सपोर्टेड high dynamic range यानी HDR के साथ आता है।

GW1 में आपको Dual Conversion Gain (DCG) technology द्वारा सपोर्ट किया गया smart ISO मिलेगा। GW1 sensor low ISO का इस्तेमाल हाई लाइट वाले माहौल में और high ISO का इस्तेमाल डार्क लाइट माहौल में करता है। वहीँ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि Xiaomi के मुताबिक 64MP की तह टेक्नोलॉजी सबसे पहले Redmi smartphone में भारत में लॉन्च की जाएगी।

उम्मीद है कि भारत में Q4 2019 तक इसे पेश किया जा सकता है। वहीँ उम्मीद तो यह भी है कि Redmi Note 8 भी वह फ़ोन हो सकता है जिसमें इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में Redmi GM Lu Weibing ने इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी Redmi Note 8 पर काम कर रही है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :