Xiaomi Mi 9 Pro और Mi MIX 4 मोबाइल फोंस इस दिन हो सकते हैं लॉन्च; जानिये खूबियाँ

HIGHLIGHTS

Xiaomi अपने दो महंगे फोंस को 24 सितम्बर को लॉन्च कर सकता है

यह फोंस Mi 9 Pro 5G और Mi MIX 4 हो सकते हैं

इन फोंस को MIUI 11 पर लॉन्च किया जाने वाला है

इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि Xiaomi अपने दूसरे 5G स्मार्टफोन यानी Mi 9 Pro को 24 सितम्बर को लॉन्च करने वाला है। इस मोबाइल फोन के साथ कंपनी अपने Xiaomi Mi MIX 4 को भी लॉन्च कर सकती है।

इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इन दोनों ही मोबाइल फोंस को MIUI 11 के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इन फोंस के लॉन्च के लिए इवेंट चीन के बीजिंग में होने वाला है, और यह 14:00 GMT पर होगा, और भारतीय समय के अनुसार यह लगभग 7:30 IST पर लॉन्च किये जा सकते हैं। 

अगर हम Mi 9 Pro 5G मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक 6.39-इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 Plus चिपसेट मिल सकता है। फोन में आपको 12GB तक की रैम भी मिल सकती है। स्टोरेज की अगर बात करें तो इसमें 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में आपको 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल सकती है।

वहीँ अगर Mi MIX 4 की चर्चा करें तो इसमें आपको 40W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और स्नेपड्रैगन 855 Plus प्रोसेसर मिल सकती है। इसके अलावा इसमें भी 12GB तक की रैम और 1TB की स्टोरेज मिलने के आसार हैं। इस फोन को 4G और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :