Redmi 9A या Redmi 9C को भारत में एक नए नाम यानी Redmi 9 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi इंडिया के मनु कुमार जैन ने बुधवार को अपने मॉनिकर में 9 को अपने में समाये एक नए मॉडल के तौर पर टीज़ किया है। जबकि जैन ने असल प्रोडक्ट के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया था, आगामी फोन Redmi 9 ब्रांडिंग के तहत Xiaomi Redmi 9A या Redmi 9C हो सकता है, जिसे देखते हुए चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने Redmi 9 को Redmi 9 Prime के रूप में भारत में लॉन्च किया है। याद दिलाने के लिए आपको बता देते हैं कि, Redmi 9A और Redmi 9C मूल रूप से जून में मलेशिया में लॉन्च किए गए थे।
बुधवार को एक ट्वीट में, Xiaomi के जैन ने देश में Redmi 9 के आने को लेकर एक टीज़र जारी कर दिया है। जैन ने विभिन्न उपकरणों को मोनिकर में 9 के साथ फिर से तैयार किया जिसे Xiaomi ने इस साल देश में लॉन्च किया है और अपने फैन्स से पूछा कि आगे क्या हो सकता है – यहाँ Redmi 9 पर ज्यादा जोर दिए जाने की संभावना को देखा जा रहा है। जैसा कि Xiaomi पहले ही Redmi 9 को Redmi 9 Prime के रूप में देश में जारी कर चुका है। बहुत संभावना है कि हम देश में Redmi 9A या Redmi 9C को Redmi 9 के रूप में देखा जा सकता है।
https://twitter.com/manukumarjain/status/1295971268206817282?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर हम Redmi 9 Prime की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि यह एक बजट स्मार्टफोन है जिसे अभी हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं Redmi 9 Prime के स्पेक्स, कीमत और फीचर्स के बारे में…
Xiaomi Redmi 9 Prime भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज तथा 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। पहले वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 है जबकि दूसरे वेरिएंट को Rs 11,999 में खरीदा जा सकता है। Redmi 9 Prime की सेल 6 अगस्त से शुरू होगी जिस दिन अमेज़न इंडिया पर अमेज़न प्राइम डे की सेल भी शुरू होगी।
Xiaomi Redmi 9 Prime में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है जिसमें एक सेल्फी कैमरा को रखा गया है। स्क्रीन को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन नए ओरा 360 डिज़ाइन के साथ रिपल टेक्सचर दिया गया है और इसका वज़न 198 ग्राम है। फोन को चार रंगों स्पेस ब्लू मिंट ग्रीन, सन राइज फ्लेयर और मैट ब्लैक कलर में उतारा गया है। फोन मीडियाटेक हीलियो G80 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU है और इसे Mali-G52 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। फोन में 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi 9 के बैक पर क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है, दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है, तीसरा 5MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वॉटर ड्रॉप नौच में रखा गया है। फोन में 5,020mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है लेकिन डिवाइस के साथ केवल 18W चार्जिंग एडाप्टर ही आया है। सुरक्षा के लिए फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है।