Xiaomi ने अपनी आगामी फ्लैगशिप 5G फोन के लिए टीज़र रिलीज़ किया है। टीज़र से आगामी फोन के मटेरियल के बारे में पता चला है। अभी तक के रुमर्स और अटकलों के आधार पर यह नया फोन Mi MIX Alpha के नाम से आएगा।
टीज़र के आधार पर, हम तीन मैटेरियल Titanium (Ti), Silica (SiO2) और Alumina (AI203) देख सकते हैं। इन मैटेरियल को अन्य स्मार्टफोंस में भी उपयोग किया जा चुका है। Titanium का उपयोग फ्रेम के लिए किया जाएगा, सिलिका से स्क्रीन और एलुमिना का उपयोग कर के हार्ड ग्लास तैयार किया जाएगा। फोन में तीनों मैटेरियल का उपयोग किया जाएगा।
इन तस्वीरों को कम्पनी के आधिकारिक Weibo अकाउंट पर साझा किया गया था। फोन को 100 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ लाया जाएगा।
नया Mi Mix Alpha को 24 सितम्बर को लॉन्च किया जाएगा और डिवाइस के साथ ही Mi 9 Pro 5G smartphone को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 Plus और 12GB रैम के साथ आएगा। फोन में 512GB का स्टोरेज मिलेगा और MIUI 11 पर काम करेगा। इस सॉफ्टवेयर को भी इसी इवेंट में पेश किया जाएगा।