Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्टफोन यानी Xiaomi Redmi Note 8 Pro को आज एक बार फिर से फ़्लैश सेल के माध्यम से सेल पर लाया जाने वाला है। आपको बात देते हैं कि इस मोबाइल फोन की यह फ़्लैश सेल आज दोपहर 12:00PM पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट यानी मी.कॉम पर होने वाली है। अभी हाल ही इस मोबाइल फोन को कुछ ही समय के लिए ओपन सेल में भी बेचा जा रहा था। हालाँकि इसकी लिमिटेड पीरियड वाली सेल अभी भी अमेज़न इंडिया पर चल रही है, इसी बीच इसे आप आज दोपहर को mi.com के माध्यम से फ़्लैश सेल में भी ले सकते हैं।
Xiaomi Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन को भारत में इसी साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। इस मोबाइल फोन को कई दमदार फीचर्स के अलावा तीन अलग अलग रंगों में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल फोन को Halo White, Gamma Green और Shadow Black रंगों में ख़रीदा जा सकता है।
Redmi Note 8 Pro की तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट का price Rs 14,999 रखा गया है। इसके अलावा, फोन को 6GB रैम और 8GB रैम के विक्लपों में क्रमश: Rs 15,999 और Rs 17,999 में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही मॉडल्स में 128GB स्टोरेज मिलता है।
Redmi Note 8 Pro को औरा डिज़ाइन के साथ लाया गया है और इसकी ख़ासियत 64MP का कैमरा है। डिवाइस को तीन रंगों Gamma Green, Halo White और Shadow Black विकल्प में लाया गया है। स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है।
परफॉरमेंस की बात करें तो फोन को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है।
डिवाइस में 6GB LPDDR4X RAM, 64GB और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज को शामिल किया गया है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट को भी शामिल किया गया है और फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फ़ास्ट चार्जर को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 8 Pro को वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है।