Redmi Note 7 Pro के भारतीय यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में डिवाइस को MIUI 10 update मिल चुका है और इसी के साथ स्मार्टफोन के कैमरा में सुधार कर उसे बेहतर बनाया गया है। अपडेट में April 2019 Android Security Patch भी शामिल है। Redmi Note 7 Pro के लिए MIUI Global Stable ROM V10.3.5.0.PFHINXM को रिलीज़ किया जा चुका है। Redmi Note 7 Pro को भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था।
इस अपडेट के लिए यूज़र्स Pro Fastboot और Recovery download links का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन को फ्लैश करना पड़ेगा। आपको बता दें कि MIUI Global Stable ROM V10.3.5.0.PFHINXM अपडेट को भारत में रेडमी नोट 7 प्रो के लिए ओवर द एयर ज़ारी किया जा रहा है। इस बात की घोषणा कंपनी ने MIUI India forums पर की है।
चेंजलॉग के आधिकारिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro के लिए इस अपडेट में स्पेस के बीच स्विच करने के दौरान होने वाले ERRO को दूर किया गया है। टेक्स्ट साइज़ और कैमरा से जुड़ी खास दिक्कत को दूर किया गया है। नोटिफिकेशन्स आइकन के साथ कॉल-टाइम बबल ओवरलैप वाली कमी भी दूर हो गई है। आपको बता दें कि जहाँ पहले लैंडस्केप मोड में कम बैटरी की चेतावनी नहीं मिलती थी, वहीँ अब मिलने लगी है।
Redmi Note 7 Pro का अपडेट नए AI Camera modes के साथ आता है। आप लॉक स्क्रीन में नोटिफिकेशन शेड के खुलने को कण्ट्रोल कर सकते हैं। साथ ही फेस डाटा वैरिफाई होने के बाद फिंगरप्रिेंट के ज़रिए होम स्क्रीन खोलने की सुविधा भी अब मिलेगी।
Redmi Note 7 Pro को AnTuTu बेंचमार्क में 180,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल हुआ है। Redmi Note 7 Pro ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन के साथ 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ डिस्प्ले में आता है। स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पर Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी गयी है। ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC से यह डिवाइस लैस है।
शानदार गेमिंग के लिए इसमें Adreno 612 GPU दिया गया है। इसके साथ ही Redmi Note 7 Pro में 6जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है, जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 के साथ प्रीलोडेड आता है।
इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ आता है और इसके साथ ही इसमें 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।