भारत में Xiaomi की ओर से MIUI 11 का स्टेबल अपडेट अब Redmi Note 5 स्मार्टफोन के लिए भी जारी कर दिया गया है। आपको बता देते हैं कि यह अपडेट एंड्राइड 9 पाई पर आधारित है। इसका मतलब है कि इसे आपको एंड्राइड 10 पर देखने में अभी समय लग सकता है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि अभी मिल रही जानकारी से सामने आ रहा है कि Redmi K20 Pro मोबाइल फोन को ही एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 11 का अपडेट मिला है।
इसके अलावा अन्य किसी भी फोन को यह अपडेट एंड्राइड 10 पर नहीं मिला है। हालाँकि कुछ फोंस को 2020 में कभी भी एंड्राइड 10 पर आधारित यह अपडेट मिल सकता है, इन फोंस या ऐसा भी कह सकते हैं कि इस लिस्ट में Redmi Note 8 सीरीज, Redmi 8 और Redmi 8A फोंस आते हैं।
अगर हम Redmi Note 5 के लिए इस अपडेट की चर्चा करें तो इस अपडेट के बाद फोन में आपको नया UI, डार्क मोड, गेम मोड, डायनामिक विडियो वॉलपेपर और अन्य बहुत कुछ मिला है। इस अपडेट को चरणों में पेश किया गया है, इसका मतलब है कि अभी के लिए यह कुछ फोंस पर ही उपलब्ध है लेकिन आने वाले कुछ ही दिनों में इसे सभी Redmi Note 5 मोबाइल फोंस पर अपने आप ही देखा जाने वाला है।
हालाँकि अभी इस बात के बारे में अगर नहीं जानते हैं कि आपको यह अपडेट मिला है कि नहीं। इसके बारे में जानकारी के लिए आप फोन की सेटिंग में सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर मैन्युअली इसके बारे में जाँच कर सकते हैं।
गौरतलब को कि, अभी हाल ही में Redmi Note 8 को भी एक नया अपडेट मिला था, अगर हम Xiaomi Redmi Note 8 के इस अपडेट की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फ़ोन को मिला यह अपडेट वर्जन नंबर MIUI v10.3.3.0 PCOINXM है, इस अपडेट का साइज़ 188MB है। हम आपको यही सलाह देने वाले हैं कि अगर आप इस अपडेट को अपने फोन में लेना चाहते हैं तो आपका एक बढ़िया वाई-फाई कनेक्शन पर होना जरुरी है।
इस अपडेट में वैसे तो आपको कुछ भी नया फीचर नहीं मिल रहा है, लेकिन इस अपडेट में आपको कई बग फिक्स देखने को मिलने वाले हैं, जिनके माध्यम से यूजर्स को काफी दिक्कततें आ रही थी। इन बग्स में कॉलिंग के दौरान अचानक आवाज़ का गायब हो जाना आदि शामिल हैं। हालाँकि अगर हम चेंजलोग पर ध्यान दें तो इसके अलावा अन्य कोई भी बदलाव इस अपडेट में आपको फोन में नहीं मिलने वाला है।