Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi 5 स्मार्टफोन ओपन सेल में उपलब्ध

Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi 5 स्मार्टफोन ओपन सेल में उपलब्ध
HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi 5 ओपन सेल में मी.कॉम पर उपलब्ध हो गए हैं, इन्हें आज रात बिना किसी रजिस्ट्रेशन के ख़रीदा जा सकता है।

अगर वर्तमान की चर्चा करें तो Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro दो ऐसे स्मार्टफोंस हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोंस में Pro वैरिएंट को लेकर काफी मारा-मारी चल रही है, यूजर्स को यह डिवाइस आसानी से नहीं मिल रहा है। हालाँकि Note 5 को लेकर कुछ ऐसा ही हाल है। शायद इसी को देखते हुए कंपनी की ओर से आज Open सेल में Mi.com  पर Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन को उपलब्ध करा दिया है।

इस डिवाइस को आप आज रात 11:59PM तक बिना किसी समस्या के खरीद सकते हैं। इस डिवाइस के अलावा यहाँ इसी वेबसाइट पर आप Xiaomi Redmi 5 और Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन की ही पिछली पीढ़ी के स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 4 को भी ले सकते हैं। 

Redmi Note 5 के 3GB वेरियंट की कीमत Rs 9,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम वेरियंट की कीमत Rs 11,999 है। Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.99-इंच की 18:9 डिस्प्ले दी गई है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल है। से दो वेरियंट में पेश किया गया है, 3GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज दी गई है, वहीँ 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है। यह फ़ोन एंड्राइड 7.1.2 नौगट पर आधारित MIUI 9 पर काम करता है। इसमें 4000mAh की बैटरी भी दी गई है। यह फ़ोन स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है।

Xiaomi Redmi Note 5 में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो यह 12MP के रियर कैमरे से लैस है, जो डुअल LED फ़्लैश के साथ आता है। इसमें 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। इसकी मोटाई 8.05mm है।

वहीँ अगर इस डिवाइस के साथ मिल रहे ऑफर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि अगर आप Redmi Note 5 स्मार्टफोन को मी.कॉम के माध्यम से लेते हैं तो आपको बता देते हैं कि आपको इसके साथ तीन महीने के लिए हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। हालाँकि इस ऑफर को महज पहले 5 लाख यूजर्स को ही दिया जाने वाला है। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से आपको Rs 2,200 का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है, इसके अलावा इसके साथ आपको 4.5TB डाटा भी दिया जा रहा है।

नोट: फीचर्ड इमेज रेड्मी नोट 5 प्रो की है!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo