Xiaomi Redmi Note 3, Mi 3 समेत 32 डिवाइसों को जल्द मिल सकता है MIUI 10 अपडेट

Xiaomi Redmi Note 3, Mi 3 समेत 32 डिवाइसों को जल्द मिल सकता है MIUI 10 अपडेट
HIGHLIGHTS

रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी 32 डिवाइसों में MIUI 10 अपडेट करने की तैयारी में है. जो कि एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित होगा.

शाओमी के MIUI 10 अपडेट की घोषणा कुछ हफ्ते पहले की गई थी, लेकिन ऐसा लगता है कि इस अपडेट को प्राप्त करनेवाले डिवाइसों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई थी. शाओमी टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी के 32 डिवाइसों को ये अपडेट मिलेगा. यहां हम उन फोंस नामों की एक लिस्ट दे रहे हैं, जिन्हें MIUI 10 अपडेट मिलेगा.

Xiaomi Mi 6
Xiaomi Mi 5
Xiaomi Mi 5S
Xiaomi Mi 5S Plus
Xiaomi Mi 4
Xiaomi Mi 3
Xiaomi Mi 4S
Xiaomi Mi 4C
Xiaomi Mi Mix
Xiaomi Mi Mix 2
Xiaomi Redmi Y1
Xiaomi Redmi Y1 Lite
Xiaomi Mi Note 2
Xiaomi Mi Note 3
Xiaomi Redmi Note 3
Xiaomi Redmi Note Pro
Xiaomi Redmi Note 4
Xiaomi Redmi Note 4X
Xiaomi Redmi 5 Plus
Xiaomi Redmi 5
Xiaomi Redmi 5A
Xiaomi Mi 5X
Xiaomi Mi Max
Xiaomi Mi Max 2
Xiaomi Redmi 4
Xiaomi Redmi 4X
Xiaomi Redmi 4A
Xiaomi Redmi 3
Xiaomi Redmi 3S
Xiaomi Redmi Prime
Xiaomi Redmi Pro
Xiaomi Redmi 3X

शाओमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हांग फेंग ने MIUI 10 के बारे में घोषणा की थी. हालांकि इंटरफ़ेस से संबंधित जानकारी के बारे में खुलासा नहीं किया गया है. नया इंटरफ़ेस लगभग एंड्रॉयड ओरिओ पर आधारित होगा और रिपोर्ट बताती है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर केंद्रित हो सकता है.

कुछ हफ्ते पहले, शाओमी ने Redmi Note 3 स्मार्टफोन समेत सभी डिवाइसों के लिए MIUI 9  अपडेट शुरू कर दिया था. हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह अपडेट एंड्रॉयड नूगा पर आधारित है और ओरिओ पर नहीं. वर्तमान में, Xiaomi Mi A1 कंपनी के पोर्टफोलियो पर एकमात्र फोन है, जो Google के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन पर चलता है.

Arunima
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo