अगले महीने लॉन्च हो सकता है बढ़िया कैमरा से लैस Xiaomi का एक नया फोन, इस सीरीज़ का होगा हिस्सा

अगले महीने लॉन्च हो सकता है बढ़िया कैमरा से लैस Xiaomi का एक नया फोन, इस सीरीज़ का होगा हिस्सा
HIGHLIGHTS

2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगा Redmi Note 12

Redmi Note 12 में मिलेगा ट्रिपल कैमरा

ग्लोबल लॉन्च के बाद भारत में भी लॉन्च हो सकता है Redmi Note 12

जुलाई में एक नया स्मार्टफोन बढ़िया कैमरा के साथ आने वाला है। अगर पिछले फोंस की बात करें तो शाओमी की Redmi Note 11 series को भारतीय बाज़ार में काफी पसंद किया गया है। इस सीरीज़ के तहत कम कीमत पर शानदार फीचर्स व पॉवरफुल स्पेक्स मिलने वाले हैं जिसमें Redmi Note 11 Pro+ 5G, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11S, Redmi Note 11 और Redmi Note 11T 5G शामिल हैं। अब जल्द ही कंपनी Xiaomi Redmi Note 12 स्मार्टफोन लॉन्च करने पर काम कर रही है। 

यह भी पढ़ें: केवल 3 रुपये में 1GB डेटा, 56 दिनों तक चलेगा यह रिचार्ज प्लान, Jio-Airtel और Vi हुए फेल

Redmi Note 12 बहुत जल्द टेक मार्केट में एंट्री लेने वाला है। लीक से पता चला है कि Xiaomi अपने कम कीमत वाले तगड़े मोबाइल फोन पर काम कर चुकी है। अब रेडमी नोट 12 के साथ बाज़ार में एंट्री लेगा। जानकारी के मुताबिक, रेडमी नोट 12 साल 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा जो जुलाई से शुरू होगी। फोन के लॉन्च से खुलासा करने के साथ ही इस लीक में शाओमी रेडमी नोट 12 के कई खास स्पेक्स व फीचर्स से पर्दा हटाया गया है। 

Redmi Note 12 के खास स्पेक्स 

Redmi Note 12 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें एक 50एमपी प्राइमरी कैमरा के साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक मैक्रो लेंस शामिल होगा। कैमरा सेन्सर के साथ हॉरिजॉन्टल शेप में LED भी दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Google Maps पर Live Train Running Status कैसे चेक करें, स्टेप बाय स्टेप गाइड

Xiaomi के इस नए फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह साल 2022 की दूसरी छमाही में दस्तक देगा। मोबाइल सबसे पहले कंपनी की होम मार्केट यानि चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद फोन को अन्य देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi इस समय भारत का नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबल लॉन्च होते ही Redmi Note 12 को भारतीय बाज़ार में भी पेश किया जाएगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo