Xiaomi Redmi Note 10 Pro Max को इंडिया में लॉन्च के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। आपको बता देते है कि इंडिया के मार्किट में 4 मार्च को Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि एक लीक के अनुसार Redmi Note 10 Series में तीन फोंस को लॉन्च किया जा सकता है। यह Redmi Note 9 सीरीज के ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोन होने वाले हैं। Redmi Note 9 सीरीज को 2020 में लॉन्च किया गया था। इस लीक में Redmi Note 10 series के इंडिया में लॉन्च डिटेल्स के अलावा कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आये हैं।
अगर हम मशहूर टिपस्टर इशान अग्रवाल की बात करें तो इसके अनुसार Xiaomi अपने Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल के साथ 4 मार्च को इंडिया में Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को भी लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा इशान की ओर से यह भी जानकारी सामने आ रही है की Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन को अलग अलग दो स्टोरेज मॉडल के साथ तीन अलग अलग रंगों में भी पेश किया जा सकता है।
https://twitter.com/ishanagarwal24/status/1363096023275429890?ref_src=twsrc%5Etfw
इस महीने की शुरुआत में, मॉडल नंबर M2101K6G के साथ एक Xiaomi फोन को फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) से सर्टिफिकेशन मिला था। हैंडसेट को अन्य प्रमाणन प्लेटफ़ॉर्म जैसे ईईसी, एमसीएमसी और आईएमडीए से भी मंजूरी मिली है। एफसीसी प्रमाणन के माध्यम से यह पता चला था कि M2101K6G मॉडल का मोनीकर रेडमी नोट 10 प्रो है। फोन के इंडिया मॉडल यानी मॉडल नंबर M2101K6I ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से प्रमाणन प्राप्त किया है। बीआईएस प्रमाणन एक अच्छा संकेत है कि यह उपकरण भारत में भी जाएगा।
M2101K6I फोन के अलावा, BIS प्राधिकरण ने एक अन्य डिवाइस को भी मंजूरी दी है, जिसका मॉडल नंबर M2101K6P है। M2101K6P रेडमी नोट 10 प्रो का वेरिएंट हो सकता है, लेकिन इसकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।
https://twitter.com/yabhishekhd/status/1347323147645714433?ref_src=twsrc%5Etfw
Redmi Note 10 Pro को FCC की वैबसाइट पर M2101K6G मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। डिवाइस को यूरोपीय ईकोनोमिक कमिशन द्वारा सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसके अलावा डिवाइस को सिंगापुर की IMDA और मलेशिया की MCMC द्वारा सर्टिफिकेशन मिला है।
सर्टिफिकेशन से Redmi Note 10 Pro के नाम का तो पता नहीं चला है लेकिन एक अन्य सर्टिफिकेशन एजेंसी से डिवाइस के मार्केट नेम का पता चला है। Digital Chat Station द्वारा वेबो पर एक तस्वीर पोस्ट की गई थी जिससे पता चलता है कि डिवाइस 5G सपोर्ट के साथ आएगा। अन्य लीकर Sudhanshu Ambhore ने पुष्टि की है कि M2101K6G मॉडल नंबर वाला यह डिवाइस Redmi Note 10 Pro 5G होगा।
अभी फोन के स्पेक्स सामने नहीं आए हैं लेकिन उम्मीद है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 5G सीरीज़ या मीडियाटेक की Dimensity सीरीज़ द्वारा संचालित होगा। डिवाइस में बड़ी बैटरी मिलेगी जिसमें 5020mAh तक की क्षमता की बैटरी मिलेगी और डिवाइस को 30W फास्ट चार्जिंग मिलेगी और यह एंडरोइड 11 पर काम करेगा।