Xiaomi Redmi K20, Redmi K20 Pro Launch: इन खूबियों से लैस स्मार्टफोन्स से उठा पर्दा

Xiaomi Redmi K20, Redmi K20 Pro Launch: इन खूबियों से लैस स्मार्टफोन्स से उठा पर्दा
HIGHLIGHTS

Redmi K20 Pro आता है 7th जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ

Redmi K20 सीरीज़ में है 3D फिनिश ग्लास बॉडी

Redmi K20 Pro में है pop-up selfie camera

काफ़ी लम्बे इंतज़ार के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने Redmi K20 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है जिनमें Redmi K20 और Redmi K20 Pro शामिल हैं। इन फ़ोन्स को आज चीन में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने Redmi K20 और Pro, दोनों ही फ़ोन्स के स्पेक्स को लगभग सामान ही रखा है लेकिन इन दोनों ही फ़ोन्स में प्रोसेसर का अंतर है।

जहां Redmi K20 Pro को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 855 processor, से लैस कराया है वहीँ Redmi K20 Qualcomm Snapdragon 730 processor पर रन करता है। आइये जानते हैं इन फ़ोन्स में आपको क्या-क्या मिलता है। Redmi K20 series में आपको 3D फिनिश ग्लास बॉडी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ मिलती है। डिवाइस आपको Red, Blue और Carbon fiber वैरिएंट में मिलते हैं।

ये है Redmi K20 Pro  और Redmi K20 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Redmi K20 Pro को चार वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें बेस वैरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज है जिसकी कीमत 2499 RMB करीब 25,000 रुपये है। वहीं इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 2599 RMB यानी करीब 26,000 रुपये है और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 2799 RMB यानी करीब 28,000 रुपये है। वहीँ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 2999 RMB यानी करीब 30,000 रुपये रखी गयी है।

इसके साथ ही Redmi K20 स्मार्टफोन को दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है जसिमें बेस वैरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 1999 RMB यानी करीब 20,000 रुपये है और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 2099 RMB यानी करीब 21,000 रुपये है।

Redmi K20 Pro की पहली सेल चीन में 1 जून को होगी वहीँ Redmi K20 को सेल में 6 जून को उतारा जायेगा।

Xiaomi Redmi K20 Pro और Xiaomi Redmi K20 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

स्पेक्स की बात करें तो कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है।  Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है।इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है।

इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है।

वहीँ Redmi K20 सीरीज के दोनों ही फ़ोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन्स में आपको 48MP ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है जिसमें Sony IMX 586 sensor है। इसके साथ ही एक 8MP telephoto lens और एक 13MP wide-angle lens भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो ये 20 मेगापिक्सल का है जो कि पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ आता है। कंपनी ने इस बात का Redmi का दावा किया है कि उसका पॉप-अप कैमरा 0.8 सेकेंड में निकलता है।इसके साथ ही इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग दिया है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Sudha Pal
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo