Xiaomi Redmi 8 आज भारत में होने वाला है लॉन्च, जानिये क्या होने वाली है इसकी कीमत

HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में Flipkart के माध्यम से Xiaomi Redmi 8 स्मार्टफोन को टीज़ किया गया था

इस लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि इस Redmi फोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने वाला है

आइये जानते हैं इस मोबाइल फोन के बारे में अभी तक सामने आया सबकुछ

Xiaomi Redmi 8 स्मार्टफोन को आज भारत में एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि आप इसे 11:00AM पर लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन के लॉन्च के लिए कंपनी की ओर से अलग से कोई इवेंट आयोजित नहीं किया जा रहा है। हालाँकि कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक लाइव स्ट्रीम के माध्यम से इस मोबाइल फोन को लॉन्च किया जाने वाला है। Redmi 8 मोबाइल फोन Xiaomi के ही Redmi 7 की पीढ़ी का नया मोबाइल फोन होने वाला है। 

Xiaomi Redmi 8 मोबाइल फोन को अभी हाल ही में Flipkart के माध्यम से टीज़ किया गया था। इस लिस्टिंग से सामने आया है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक प्राइमरी सोनी सेंसर के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको एज डिटेक्शन और स्किन टोन मैपिंग का फीचर भी मिलने वाला है। आइये जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

कंपनी ने एक ट्विट करके इस मोबाइल फोन के लॉन्च और इसके कुछ बढ़िया फीचर्स को लेकर हिंट दिया है, आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में बढ़िया बैटरी और दमदार कैमरा मिलने वाला है, यह इस मोबाइल फोन की सबसे बड़ी खासियत भी होने वाली है। इस ट्विट को आप यहाँ देख सकते हैं। 

https://twitter.com/RedmiIndia/status/1179644984070307842?ref_src=twsrc%5Etfw

ऐसा भी कहा जा रहा है कि Xiaomi की ओर से उसका Redmi Note 8 सीरीज स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को अभी हाल ही में चीन में बाजार में पेश किया गया है। इस बात की जानकारी भी कंपनी की ओर से अगस्त महीने में ही दी जा चुकी है। Redmi Note 8 मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत की चर्चा करें तो यह लगभग Rs 10,000 के आसपास है, इसके अलावा Redmi Note 8 Pro की कीमत लगभग Rs 14,000 के आसपास है। 

Redmi Note 8  स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Xiaomi Redmi Note 8 मोबाइल फोन में आपको एक 6.3-इंच की डॉट नौच स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिल रहा है। फोन के बैक पर आपको चार कैमरा मिल रहे हैं। इसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें आपको एक 8MP का 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ कैमरा मिल रहा है। इसके माध्यम से आप पोर्ट्रेट फोटो ले सकते हैं। फोन के फ्रंट पर आपको एक 13MP का लो-लाइट कैमरा मिल रहा है। जिसके द्वारा आप AI फोटो ले सकते हैं। 

इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 मोबाइल फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह आपको 18W की फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है।

Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.53-इंच की स्क्रीन मिल रही है। स्याह एक 3D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह आपको नए जेड ग्रीन कलर में मिलने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड कट ग्रेड टेक्सचर इसके बैक पर मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको मीडियाटेक G90T गेमिंग चिपसेट मिल रहा है। 

Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिल रहा है, यह आपको f/1.7 अपर्चर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :