स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi का स्मार्टफोन Redmi 7 आज दोपहर 12 बजे सेल पर उतारा जा रहा है। यूज़र्स इस स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर mi.com से खरीद सकते हैं। Xiaomi Redmi 7 Sale में कंपनी के बजट स्मार्टफोन Redmi 7 को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया जायेगा जिनमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम शामिल हैं।
अगर आप इस फ़ोन की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Xiaomi ने अपने इस किफायती Redmi 7 स्मार्टफोन के बेस वैरिएंट 2 जीबी रैम की कीमत 7,999 रुपये तय की है। वहीं इस स्मार्टफोन का टॉप एंड मॉडल 3 जीबी रैम के साथ आता है। Redmi 7 के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
कंपनी इस स्मार्टफोन की खरीद पर जियो यूजर्स के लिए ऑफर रखा है। इस ऑफर के मुताबिक यूज़र्स को इस फ़ोन की खरीद पर 2400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन पर 4 साल तक यूज़र्स को दोगुना डाटा ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, यूज़र्स इस स्मार्टफोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।
Redmi 7 में आपको 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले 1520×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलती है। डिवाइस में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही Redmi 7 Android 9 Pie OS पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है।
Redmi 7, 14nm Snapdragon 632 ऑक्टा कोर SoC से लैस है जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लॉक की गई है। स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। कंपनी Redmi 7 स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!