Xiaomi Redmi 5 Plus के लीक हुए रेंडर में दिखा पतले बेज़ेल्स वाला डिज़ाइन और 18:9 के एस्पेक्ट रेश्यो वाली फुल व्यू डिस्प्ले

Highlights

Xiaomi Redmi 5 Plus स्मार्टफोन Redmi 5 सीरीज़ का टॉप-एंड वेरिएंट हो सकता है.

Xiaomi Redmi 5 Plus के लीक हुए रेंडर में दिखा पतले बेज़ेल्स वाला डिज़ाइन और 18:9 के एस्पेक्ट रेश्यो वाली फुल व्यू डिस्प्ले

सितम्बर महीने में Redmi 5 Plus के रिटेल बॉक्स का लीक देखा गया था और अब इस हैंडसेट का रेंडर के रूप में लीक देखा गया है. लीक से मालूम होता है कि यह हैंडसेट पतले-बेज़ेल डिज़ाइन के साथ एक बड़ी डिस्प्ले ऑफर करेगा जो नए 18:9 के एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी. 

रेंडर से पता चलता है कि इस डिवाइस में फुल व्यू डिस्प्ले मौजूद होगी जो 18:9 के एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी और इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा. रेंडर में वर्टीकल डुअल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है और साथ ही इसमें LED फ़्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिख रहा है. इसका रियर फिंगरप्रिंट सेंसर Redmi Note 4 जैसा लग रहा है. कुछ अफवाहों के अनुसार यह फोन स्नैपड्रैगन 625 या नए स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट से लैस होगा और इस डिवाइस में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगा.

Xiaomi उन स्मार्टफोन निर्माताओं में से एक है जिन्होंने पहले बेज़ेल-लेस डिज़ाइन को अपनाया था, पिछले साल Xiaomi के Mi Mix में यह बेज़ेल-लेस डिज़ाइन देखा गया था. Xiaomi के चीन के प्रतिस्पर्धी Huawei, Oppo और Vivo बेज़ेल-लेस डिज़ाइन और बड़ी 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोंस पेश कर रहे हैं. यह डिज़ाइन Redmi सीरीज़ में लाने के साथ कंपनी एंट्री-लेवल और मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी पोज़ीशन को और मज़बूत बनाने में कामयाब होगी. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile