अभी हाल ही में Xiaomi POCO F1 मोबाइल फोन को MIUI 10.3.5.0 का अपडेट दिया गया था, जिसके बाद इस डिवाइस में कुछ समस्या आई थी जो इसके टच में देखी गई है। कंपनी के ग्लोबल हेड Alvin Tse ने एक ट्विट के माध्यम से ऐसा कहा है कि वह POCO F1 में आई समस्या के चलते कुछ डिवाइसों की जाँच करना चाहते हैं। शायद इसी कारण से इन POCO F1 मॉडल्स को कंपनी की ओर से रीकॉल किया गया है।
https://twitter.com/atytse/status/1149584615683682304?ref_src=twsrc%5Etfw
पोको F1 में मौजूद एक हाई-एंड चिपसेट के अलावा अन्य स्पेक्स की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें आपको एक 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह कैमरा AI क्षमता से भी लैस है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
फोन एक 6.18-इंच की एक FHD+ 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें एक नौच भी दिया गया है। फोन में आपको एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट भी मिल रहे हैं। इसके अलावा यह डिवाइस ड्यूल-VoLTE सपोर्ट से भी लैस है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 SoC और 4,000mAh की बैटरी से लैस है।