मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने टैबलेट Mi पैड की कीमत में Rs. 2000 की कटौती की है. भारतीय बाज़ार में अब ये टैबलेट Rs. 10,999 में मिलेगा, पहले इसकी कीमत Rs. 12,999 थी.
आपको बता दें कि, शाओमी इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए Mi पैड की कीमत में कमी के बारे में जानकारी दी है. अपने ट्विट में कंपनी ने लिखा है ‘आपके पसंदीदा Mi पैड पर अब Rs. 2,000 कम, अब इसे Rs. 10,999 में खरीदें. यह केवल Mi डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध है.’
https://twitter.com/XiaomiIndia/status/687854873434443777
अगर शाओमी ने Mi पैड के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 7.9-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2048×1536पिक्सल है. यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है. यह 2.2GHz एनवीडिया टेगरा K1 प्रोसेसर, 192-कोर केपलर GPU भी मौजूद है.
यह 2GB रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. इसमें 6700mAh की बैटरी दी गई है.
फ्लिपकार्ट पर Rs.10999 में Xiaomi Mi pad खरीदें