4GB रैम से लैस Xiaomi Mi Note 3 का सस्ता वर्जन हुआ लॉन्च

Highlights

Xiaomi Mi Note 3 के इस वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 ($301) है. यह मॉडल 23 नवम्बर से उपलब्ध हो जाएगा.

4GB रैम से लैस Xiaomi Mi Note 3 का सस्ता वर्जन हुआ लॉन्च

Xiaomi ने सितम्बर में Mi Note 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस डिवाइस को दो मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. इसके एक वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है जिसकी कीमत CNY 2,299 ($346) है, वहीं इसके दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 2,699 ($406) है. 

Xiaomi Mi Note 3 का नया वेरिएंट कम कीमत में आया है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सके. इस वेरिएंट में 4GB रैम मौजूद है और स्टोरेज के मामले में यह डिवाइस 64GB स्टोरेज ऑफर करेगा. Xiaomi Mi Note 3 के इस वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 ($301) है. यह मॉडल 23 नवम्बर से उपलब्ध हो जाएगा. 

इस मॉडल में पिछले वेरिएन्ट्स के मुकाबले में केवल रैम का अंतर है. इस वेरिएंट में भी स्नैपड्रैगन 660 CPU, 5.5 इंच की 1080p LCD डिस्प्ले मौजूद है और यह डिवाइस 12MP का डुअल कैमरा ऑफ़र करता है. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile