Xiaomi अपनी 8वीं सालगिरह पर लॉन्च कर सकती है Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन, इस दिन किया जा सकता है पेश

Xiaomi अपनी 8वीं सालगिरह पर लॉन्च कर सकती है Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन, इस दिन किया जा सकता है पेश
HIGHLIGHTS

Xiaomi ने इस बात की घोषणा कर दी है कि कंपनी चीन 2018 एनुअल प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रही है।

Xiaomi ने इस बात की घोषणा कर दी है कि कंपनी चीन 2018 एनुअल प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रही है। हालाँकि कंपनी के CEO Lei Jun ने इस बात से भी पर्दा उठाया है कि इस लॉन्च इवेंट में कंपनी एक से अधिक डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हालाँकि इस इवेंट की आधिकारिक डेट से अभी तक कंपनी की ओर से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट की मानें तो आपको बता देते हैं कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लॉन्च इवेंट को 31 मई को आयोजित किया जाएगा। Xiaomi इस इवेंट के लिए टिकेट भी सेल करने लगा है। 

कंपनी अपने इस लॉन्च इवेंट पर अपने एक स्पेशल एडिशन Xiaomi Mi 8 के साथ Xiaomi Mi 7 और Xiaomi Mi Band 3 को भी लॉन्च कर सकती है। इस रिपोर्ट से यह भी सामने आ रहा है कि कंपनी अपनी 8वीं सालगिरह पर एक डिवाइस लॉन्च कर सकती है, इस कंपनी की ओर से फोर्मली पेश कर दिया गया है। इस डिवाइस के नाम को पहले भी देखा जा चुका है। 

अभी कुछ समय पहले यह भी सामने आया था कि Xiaomi जल्द ही अपने Xiaomi Mi 7 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर सकता है, इस डिवाइस को पेश करने के लिए कंपनी ने भी लगभग सारी तैयारियां कर ली हैं। हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा जरुर सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को जल्द ही चीन में एक इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है। इसका मतलब है कि चीन में इस डिवाइस के लिए एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाना है। 

कुछ अफवाहें हैं कि इस डिवाइस को 23 मई को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इस इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। Xiaomi ने पिछले साल अप्रैल में अपने Xiaomi Mi 6 डिवाइस को लॉन्च किया था। इससे ही हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इस डिवाइस को किस समय लॉन्च किया जा सकता है।

ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि Xiaomi अपने Xiaomi Mi 8 डिवाइस को भी लॉन्च कर सकती है। इसे कंपनी की ओर से एनिवर्सरी एडिशन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कई रिपोर्ट से सामने आया है कि कंपनी अपने Mi 7 के स्थान पर Mi 8 डिवाइस को लॉन्च कर सकती है।

वाया:

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo