iPhone X जैसे Face ID के साथ लॉन्च किया जा सकता है Xiaomi Mi 7 स्मार्टफोन, जानें भारत में क्या होगी इसकी कीमत

iPhone X जैसे Face ID के साथ लॉन्च किया जा सकता है Xiaomi Mi 7 स्मार्टफोन, जानें भारत में क्या होगी इसकी कीमत
HIGHLIGHTS

Xiaomi अब अपने आगामी स्मार्टफोन यानी Xiaomi Mi 7 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालाँकि अभी इसके लॉन्च की डेट के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi जल्द ही अपने Xiaomi Mi 7 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर सकता है, इस डिवाइस को पेश करने के लिए कंपनी ने भी लगभग सारी तैयारियां कर ली हैं। हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा जरुर सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को जल्द ही चीन में एक इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है। इसका मतलब है कि चीन में इस डिवाइस के लिए एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाना है। 

कुछ अफवाहें हैं कि इस डिवाइस को 23 मई को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इस इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। Xiaomi ने पिछले साल अप्रैल में अपने Xiaomi Mi 6 डिवाइस को लॉन्च किया था। इससे ही हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इस डिवाइस को किस समय लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि Xiaomi अपने Xiaomi Mi 8 डिवाइस को भी लॉन्च कर सकती है। इसे कंपनी की ओर से एनिवर्सरी एडिशन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कई रिपोर्ट से सामने आया है कि कंपनी अपने Mi 7 के स्थान पर Mi 8 डिवाइस को लॉन्च कर सकती है। 

जैसा कि हमने आपसे कहा है कि इस डिवाइस में फेस ID को शामिल किया जा सकता है, एक रिपोर्ट भी कुछ ऐसा ही कहती है कि इस डिवाइस में iPhone X की तरह ही फेस ID को शामिल किया जा सकता है। 

इसका मतलब यह भी है कि 2018 के Xiaomi के नए फ्लैगशिप डिवाइस में एक 3D फेस मैपिंग सेटअप होने वाला है, यह iPhone X में भी देखा जा चुका है। ऐसी कई रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी हैं, इस डिवाइस में इस फीचर को शामिल किया जाएगा, हालाँकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी सामने नहीं आया है। हालाँकि एक लीक हुई तस्वीर कुछ इस तरह की कहानी बयां कर रही है। 

अभी हाल ही में Xiaomi Mi 6X  TENAA पर देखा गया है, और इसके द्वारा इसके कई स्पेक्स सामने आये हैं। माना जा रहा है कि डिवाइस में एक 2.2Ghz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। हालाँकि अब इस खबर के आने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि इस डिवाइस को स्नेपड्रैगन 630 या स्नेपड्रैगन 660 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह दोनों ही प्रोसेसर 2.2Ghz पर काम करते हैं।

अगर इसके अलावा कुछ अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की एक डिस्प्ले हो सकती है।  यह एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 Oreo पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक 2,910mAh क्षमता की बैटरी होने के भी आसार हैं।

वाया:

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo