Xiaomi Mi 7 और Mi Band 3 को चीन में मई के आखिर में किया जा सकता है लॉन्च

Xiaomi Mi 7 और Mi Band 3 को चीन में मई के आखिर में किया जा सकता है लॉन्च
HIGHLIGHTS

काफी समय से चर्चाएँ सामने आ रही हैं कि Xiaomi Mi 7 को 3D फेस स्कैनिंग और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाने वाला है।

पिछले महीने सामने आ चुका है कि Xiaomi Mi 7 स्मार्टफोन को 23 मई को लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी एक लीक हुए पोस्टर के माध्यम से सामने आई थी, लेकिन इसके बाद पता चला कि यह पोस्टर फेक है। अब सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को मई महीने यानी इसी महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि इस डिवाइस को 23 मई को ही लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी आधिकारिक डेट से पर्दा नहीं उठा है कि आखिर इस डिवाइस को कब तक लॉन्च किया जाना है। लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि जल्द ही Xiaomi की ओर से इसके बारे में सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ आना शुरू हो ही जाने वाला है। 

Mi 7 को Xiaomi की ओर से इस साल लॉन्च किया जाने वाला है सबसे महत्त्वपूर्ण डिवाइस कहा जा सकता है। इसके अलावा Xiaomi अपने Xiaomi Mi MIX 2s डिवाइस को भी देख सकती है। अब सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को शेनजेन में पेश किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी इस शहर में अपना एक लॉन्च इवेंट रखने वाली है, जहां इसे लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस के साथ कंपनी अपने Mi Band 3 फिटनेस बैंड को भी लॉन्च कर सकती है। इसे लेकर अभी हाल ही में कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर एक टीजर भी देखा जा चुका है।

इसके पहले भी इस डिवाइस को लेकर तसवीरें सामने आ चुकी हैं। इन नई तस्वीरों पर गौर करें तो आपको बता देते हैं कि इन नई लीक हुई तस्वीरों में सामने आ रहा है कि इस डिवाइस में एक स्टेनलेस स्टील फ्रेम मिलने वाला है। इसके अलावा इसके बॉटम में आपको एक स्पीकर ग्रिल, USB Port C और  माइक्रोफोन मिल रहा है। इसके अलावा इस डिवाइस के बॉटम एज पर आपको इसके दो एंटेना भी आसानी से नजर आ जायेंगे। आप इन लीक तस्वीरों को यहाँ देख सकते हैं।

अगर आपको इसके स्पेक्स के बारे में कुछ जानकारी दें तो बता देते हैं कि अभी हाल ही में इस स्मार्टफोन के बारे में इन्टरनेट पर जानकारी सामने आई है। अब कंपनी के CEO के माध्यम से यह जानकारी सामने आ रही है कि स्मार्टफोन में एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने वाला है। इसका मतलब है कि यह आगामी स्मार्टफोन एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने वाला है।

इस जानकारी को वेइबो के माध्यम से देखा गया है। हालाँकि इस बात को अभी भी आधिकारिक तौर पर एक पुख्ता जानकारी के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। हालाँकि इस जानकारी के अलावा स्मार्टफोन के बारे में कोई भी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo