दो डिस्प्ले वाला Xiaomi Mi 11 Ultra 29 मार्च को होगा ग्लोबली लॉन्च, साथ में आयेंगे Mi 11 Pro और Mi 11 Lite, जानें प्राइस क्या होगा

HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi 11 ultra, Mi 11 Pro और Mi 11 Lite मोबाइल फोंस को 29 मार्च को लॉन्च कर सकती है

Mi 11 Ultra मोबाइल फोन में आपको एक सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ मिल सकता है, मतलब इस मोबाइल फोन में को दो डिस्प्ले नजर आने वाली है

Mi 11 Lite मोबाइल फोन ऐसा पहला फोन होने वाला है जो स्नेपड्रैगन 775G SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है

29 मार्च को Xiaomi एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रही है। आपको बता देते हैं कि यह इवेंट न मात्र चीन में बल्कि ग्लोबली होने वाल है, इस इवेंट के दौरान Xiaomi की ओर से Xiaomi Mi 11 Pro, Mi 11 Lite और Mi 11 ultra मोबाइल फोंस को लॉन्च कर सकती है, हालाँकि जानकारी यह भी मिल रही है कि इस इवेंट में ही Mi band 6 के साथ ही अन्य कई डिवाइस भी लॉन्च किये जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता देते है कि Xiaomi 29 मार्च को एक स्प्रिंग इवेंट का आयोजन करने जा रही है, इसके अलावा ग्लोबल तौर पर Xiaomi 2021 new Product Launch को भी उसी दिन एक एलग इवेंट के तौर पर आयोजित किया जाने वाला है। हालाँकि अगले हफ्ते का Xiaomi का असल में क्या प्लान है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi Mi 11 Lite, Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra पिछले कुछ महीनों में लीक  आदि के माध्यम से सामने आये हैं और Xiaomi संभवतः दिसंबर 2020 में शुरू होने वाले Mi 11 लाइनअप में नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा था। हालाँकि ऐसा नहीं हो पाया लेकिन अब सामने आ रहा है कि इन सभी प्रोडक्ट्स को Mi Band 6 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

https://twitter.com/Xiaomi/status/1373855071369228288?ref_src=twsrc%5Etfw

लोकप्रिय टिपस्टर मुकुल शर्मा के एक ट्वीट के अनुसार, Xiaomi 29 मार्च को Mi 11 प्रो, Mi 11 अल्ट्रा, Mi स्मार्ट बैंड 6 और एक नया Mi नोटबुक प्रो भी Xiaomi की ओर से लॉन्च किया जा सकता है। तीन फोन पहले ही लीक हो चुके हैं और इसलिए यह संभावना है कि हम जल्द ही इनका आधिकारिक डेब्यू देख सकते हैं।

Mi 11 Pro के रूमर्ड स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra दोनों में ही सैमसंग GN2 सेन्सर मिलेगा 1.4 µm पिक्सल और लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए 4-इन-1 बिनिंग सपोर्ट करेगा। इसे 120x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट भी दिया जाएगा।

फोन के अन्य स्पेक्स की बात करें तो दोनों फोंस Pro और Ultra में 6.81 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यही पैनल Mi 11 में भी देखा गया है। इसके अलावा, पैनल को 1440p+ रेजोल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 480 Hz टच सैंपलिंग रेट आदि शामिल है। दोनों डिवाइस स्नैपड्रैगन 888 द्वारा संचालित होंगे। इसके अलावा, Mi 11 Pro को 66W फास्ट चार्जिंग और अल्ट्रा को 120W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इतना ही नहीं टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने यह भी दावा किया कि शाओमी मार्च और अप्रेल में और भी फोंस लॉन्च करने की तैयारी में है, जो Mi 11 Lite के नाम से आएगा और मी 11 सीरीज़ का किफ़ायती फोन होगा। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :