कुछ दिनों तक चर्चा में रहने के बाद Xiaomi ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन यानी Xiaomi Mi 11 को चीन के बाजार में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह लॉन्च कर दिया है। हालाँकि आपको बता देते है कि Xiaomi Mi 11 सीरीज को अभी के लिए मात्र चीन के बाजार में ही लॉन्च किया गया है।
आपको बता देते है कि Xiaomi Mi 11 मोबाइल फोन को चीन में लॉन्च के साथ ही प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। हालाँकि इसकी सेल अगले महीने होने वाली है। आपको बता देते है कि चीन में Xiaomi Mi 11 मोबाइल फोन को CNY 3,999 की कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में CNY 4,299 की कीमत में आया है, हालाँकि इसका अगला वैरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में CNY 4,699 की कीमत में आया है, जिन्हें भारत में क्रमश: Rs 45,000, Rs 48,000 और Rs 53,000 की कीमत में देखा जा सकता है।
Xiaomi Mi 11 मोबाइल फोन को एक 6.81-इंच की OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है, यह QHD+ रेजोल्यूशन के साथ आई है। इसके अलावा आपको बता देते है कि Xiaomi Mi 11 मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम की ओर से स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल रहा है, जो इस फोन को इस प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन भी बना देता है।
अगर हम कैमरा आदि की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि Xiaomi Mi 11 मोबाइल फोन में आपको एक 108MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। फोन में आपको एक 5MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 8K रिकॉर्डिंग क्षमता और नाईट विडियो मोड भी मिल रहा है, जो कम रौशनी में आपको सबसे अच्छी विडियो बनाने में मदद करता है।
फोन में आपको एक 4600mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो कंपनी के अनुसार आपके एक दिन के लिए काफी कही जा रही है। चार्जिंग के लिए फोन में आपको Mi Charge Turbo System मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 55W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है, जो आपके फोन को लगभग 45 मिनट में चार्ज करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा फोन में आपको 10W की वायरलेस चार्जिंग स्पीड मिल रही है।