Xiaomi Mi 10 Pro की लाइव फोटोज़ सामने आ चुकी हैं और एक तस्वीर से खुलासा हुआ है कि डिवाइस को 65W चार्जर के साथ लॉन्च किया जाएगा। एक नई लीक में सामने आया है कि Mi 10 धीमी चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा।
वेबो पर एक Technology B नाम के आकोउंत से आगामी डिवाइस की जानकारी साझा की गई है। रिपोर्ट की मानें तो स्टैण्डर्ड Mi 10 को 48W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जाएगा जबकि Mi 10 Pro में 65W चार्जिंग मिलेगी।
Mi 10 दरअसल Mi 10 Pro की तुलना में धीमी चार्जिंग ऑफर करेगा। रिपोर्ट के हिसाब से डिवाइस में अधिक क्षमता वाली बैटरी मिलेगी। Digital Chat Station द्वारा इस महीने की शुरुआत में यह जानकारी सामने आई थी। Weibo पोस्ट के हवाले से पता चलता है कि Mi 10 में 4800mAh और Mi 10 Pro में 4500mAh की क्षमता की बैटरी मिलेगी।
दोनों फोंस की वायरलेस चार्जिंग की पॉवर रेटिंग सामने नहीं आई है लेकिन सम्भावना जताई जा रही है कि नए फोंस में पिछली जनरेशन की तुलना में तेज़ गति की चार्जिंग मिलेगी।
दोनों फोंस को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 108MP के प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। पिछली रिपोर्ट में देखा गया था कि Mi 10 में 64MP का कैमरा मिलेगा हालांकि वेबो पर आए Digital Chat Station के पोस्ट से 108MP कैमरा की मौजूदगी पता चलती है।
इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस में AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसके टॉप लेफ्ट कार्नर पर पंच होल दिया जाएगा और फोन एंड्राइड 10 पर काम करेगा तथा डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर्स को ऐड किया जाएगा।