Xiaomi Mi 10 Lite और MIUI 12 को 27 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने Weibo पर लॉन्च की पुष्टि की है। माइक्रो-ब्लोगिंग साइट पर शाओमी ने पुष्टि की है कि लॉन्च दोपहर 2 बजे (11.30AM IST) पर शुरू होगा। हाल ही में आगामी स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कई अटकलें लगाई गई हैं और इसके बाद ही आधिकारिक पुष्टि की गई है। चीन पर मी कम्यूनिटी सेपता चलता है कि नया डिवाइस केवल होम मार्केट में ही लॉन्च किया जाएगा।
आपको बता दें कि यह आगामी फोन Xiaomi Mi 10 Youth Edition या Mi 10 Lite है। यह एक 5G स्मार्टफोन होगा जो Mi 10 सीरीज़ में आएगा। Mi 10 Lite के साथ, शाओमी अपनाया MIUI 12 भी पेश करेगी। आगामी डिवाइस के पोस्टर से पुष्टि हुई है कि फोन में स्कवेर शेप्ड कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। सेटअप से पेरीस्कोप लेंस और 50x ज़ूम का पता चलता है।
एक टिप्सटर ने वेबो पर पोस्ट किया है कि चीन में आने वाले Mi 10 Lite 5G का वज़न 192 ग्राम है। कहा जा रहा है कि इसकी मोटाई 7.98mm होगी और फोन 4,160mAh बैटरी से लैस होगा। Xiaomi Mi 10 Lite 5G की डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन की घोषणा यूरोप में मार्च में की गई थी। शाओमी Mi 10 Lite 5G को होम मार्केट में पेश कर रहा है।
हालांकि, चीन में लॉन्च होने वाला यह डिवाइस यूरोप में आए डिवाइस से अलग है। Mi 10 Lite के यूरोपीय वेरिएंट में पेरीस्कोप लेंस नहीं मिलता है। चीन में आने वाले Mi 10 Lite को 5G कैपेबल के तौर पर लाया जाएगा जिसका मोडेल नंबर M2002J9E होगा। M2002J9E को 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ देखा गया है।
MIUI 12 रिफ्रेश यूज़र एक्सपिरियन्स पेश कर सकता है। यह बदलाव इंटरफेस पर यूनिफाइड फॉन्ट का हिस्सा होगा। Xiaomi MIUI 12 सीमलेस नेविगेशन अनुभव लाएगा और फ़ास्टर एनीमेशन लाएगा। UI में सिस्टम-वाइड डार्क मोड आएगा जैसे कि हम Android 10 में देखा गया है और यह अधिक सिस्टम एप्लिकेशन के लिए डार्क मोड सपोर्ट लाएगा। उम्मीद है कि बैटरी परफॉर्मेंस में भी बेहतर अनुभव मिलेगा।