इस ख़ास फ़ीचर के साथ Xiaomi New Mi 9 Series का अपकमिंग फ़ोन हुआ टीज़

HIGHLIGHTS

ट्रिपल रियर कैमरा से लैस हो सकता है स्मार्टफोन

Pop-Up Selfie कैमरा की हो सकती है मौजूदगी

स्मार्टफोएन निर्माता कंपनी Xiaomi इस समय अपने Mi 9 series में एक नए स्मार्टफोन को शामिल करने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग फ़ोन को लेकर कंपनी ने एक इमेज भी शेयर की है जिससे यह साफ़ होता है कि स्मार्टफोन ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा में सकता है। हाल ही में जारी किये गए इस टीज़र से डिवाइस में pop-up selfie camera भी उम्मीद की जा रही है।

कहा यह भी जा रहा है कि इस अपकमिंग फ़ोन को Mi 9T नाम दिया जा सकता है। Xiaomi सीरीज़ के इस कथित Mi 9T फ़ोन को Thailand और Taiwan में सर्टिफिकेशन मिला था जिसने इस ओर इशारा किया था कि अपकमिंग Mi 9T को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi के ट्वीट में दिखाया गया यह फ़ोन Xiaomi Mi 9 फ्लैगशिप की तरह दिखता है। ऐसा कहा जा रहा था कि Redmi K20 को कुछ विदेशी मार्केट में Mi 9T नाम से उतारा जा सकता है लेकिन Redmi K20 का डिज़ाइन आगामी Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के फोन से अलग है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट डिज़ाइन और बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

https://twitter.com/Xiaomi/status/1133629043167772673?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीँ टीज़र के मुताबिक Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के इस अपकमिंग फ़ोन में फुल-स्क्रीन डिज़ाइन भी देखने को मिला है। इतना ही नहीं, जहाँ शाओमी ने इस अपकमिंग  स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया है, वहीँ कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक  Mi 9T के साथ इस नए डिवाइस का नाम Xiaomi MiK या फिर Xiaomi Mi 9I भी हो सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

सोर्स

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :