Xiaomi ने हमेशा नए कैमरा हार्डवेयर पर काम करता है और हम देख चुके हैं कि कंपनी पहले भी 48MP कैमरा वाला Redmi Note 7 Pro तथा 64MP वाला Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। इसी तरह Xiaomi ने 108MP कैमरा वाला Mi CC9 Pro भी पेश किया। अब नए लीक में सामने आ रहा है कि चीनी स्मार्टफोन जायंट पहला 144MP कैमरा वाला स्मार्टफोन पेश कर सकता है।
हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरा सेन्सर पर कुछ समय से काम चल रहा है और हम भारत में Samsung Galaxy S20 Ultra को 108MP कैमरा के साथ देख चुके हैं। अब 144MP कैमरा वाला फोन भी जल्द देखा जा चुका है।
लीक्स्टर के मुताबिक, Xiaomi अब 144MP कैमरा स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और इसे Mi 10S Pro या Mi CC10 Pro नाम दिया जा रहा है। अभी स्मार्टफोन के कैमरा या अन्य स्पेक्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
Xiaomi Mi 10 के ओप्टिक्स की बात करें तो हैंडसेट में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है। कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा Samsung का 108MP लेंस है जिसका अपर्चर f/1.69 है और इसका OIS सपोर्ट करता है। इसके अलावा, डिवाइस में 12MP 1/2.6-inch 2PD सेन्सर दिया गया है जो 2x ज़ूम और पोर्ट्रेट के साथ आया है। इसके आलवा एक 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 10x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट करता है और 50x डिजिटल ज़ूम तथा 50x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ ही OIS भी सपोर्ट करता है। चौथा सेन्सर 20MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। रियर कैमरा 30fps पर 8k, 60fps पर 4k और 720p पर 960fps सपोर्ट करता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।