Xiaomi Mi 9T का ये टीज़र देता है डिवाइस के Notchless होने का संकेत

HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi 9T है शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन

Xiaomi Mi 9T है शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन

डिवाइस आ सकता है pop-up selfie camera के साथ

Xiaomi Mi 9T, को शाओमी का अगला स्मार्टफोन बता या जा रहा है। यह स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9 सीरीज़ का ही डिवाइस होगा और इसे लेकर अबतक कई लीक रिपोर्ट्स आ चुकी हैं। जहाँ अभी तक यह फोन रुमार बना हुआ था वहीँ कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह अपकमिंग फ़ोन Xiaomi Mi 9T होगा। हाल ही में एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फ़ोन के बारे में कुछ पता चला है।

वहीँ इससे पहले बीते दिन आये एक आधिकारिक Twitter टीज़र में इस डिवाइस की फुल स्क्रीन का खुलासा किया गया था। Mi 9T स्मार्टफोन मौजूदा Mi 9, Mi 9 SE और Mi 9 Transparent Edition में शामिल हो सकता है जो फरवरी में चीन में लॉन्च किये गए थे।

शाओमी ने लेटेस्ट Mi स्मार्टफोन के टीज़र को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन के फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच या कट आउट नहीं है। फोन के फ्रंट पैनल पर ही ईयरपीस दिया गया है। इसके साथ ही इस नए डिवाइस में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

इस तस्वीर पर "T" लिखा नज़र आ रहा है जो किस बात का संकेत दे रहा है, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद यही है कि यह Mi 9T के लिए हो सकता है। Xiaomi के ट्वीट से यह भी पता चलता है कि फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही इसमें ग्रेडिएंट फिनिश की झलक भी देखने को मिल रही है।

https://twitter.com/Xiaomi/status/1134399118929989635?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि पोस्ट में कंपनी ने #PopUpInStyle टेक्स्ट डाला है जो इस बात का संकेत दे रहा है कि Xiaomi ब्रांड के इस आगामी फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

अबतक की लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Mi 9T में पतले बेजल और पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है। साथ ही चीन में हफ्ते लॉन्च हुए Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को कुछ मार्केट में Mi 9T और Mi 9T Pro नाम से उतारा जा सकता है। आपको बता दें कि Redmi K20 का डिज़ाइन आगामी Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के फोन से कुछ खास नहीं मिलता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :