शाओमी (Xiaomi) अपनी वैबसाइट पर ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday sale) का आयोजन कर रहा है जहां शाओमी और रेडमी (Redmi) के प्रोडक्टस को बढ़िया डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday sale) 23 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलने वाली है। आज हमसे सबसे खास डील की बात करें तो आप Xiaomi 11 Lite NE 5G पर Rs 5,500 का डिस्काउंट पा सकते हैं। लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन (smartphone) की कीमत (price) Rs 26,999 रखी गई थी और इस वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों किया Airtel-Vi ने यूजर्स को निराश, जानें Recharge Plans की कीमत बढ़ने का कारण
दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक फोन को Rs 5,500 के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस ऑफर में आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank Credit Cards) और EMI पर मिल रहा Rs 2,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। यह डिस्काउंट शाओमी की आधिकारिक वैबसाइट mi.com पर मिल रहा है। इसके अलावा, फोन को एक्स्चेंज ऑफर में खरीदें पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Xiaomi 11 Lite NE 5G को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G (Qualcomm Snapdragon 778G) के साथ पेयर किया गया है जो Kryo 670 ओक्टा कोर 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया चिपसेट है और इसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है तथा इसे लिकुइड कूल तकनीक के साथ उतारा गया है।
यह भी पढ़ें: Airtel-Vi ने बढ़ाए प्लांस के दाम लेकिन BSNL ने दिया अपने यूजर्स को तोहफा, Jio की भी बोलती बंद
डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में 10-बिट FHD+ OLED Dot डिस्प्ले दी गई है जिसका सीजे 6.55 इंच है और यह डॉल्बी विजन सपोर्ट करती है। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP का मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP सुपर मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक हैं!