Xiaomi भारत में एक बड़ा या ऐसा भी कह सकते हैं कि देश का नंबर एक का स्मार्टफोन और टीवी ब्रांड है। कंपनी की ओर से साल के अंत में अपनी Christmas Sale का आयोजन करने की घोषणा की है, आपको बता देते हैं कि कंपनी ने इस सेल को No.1 Mi Fan Sale का नाम दिया है, इस सेल के दौरान आपको कई प्रोडक्ट्स पर बेस्ट ऑफर्स और डिस्काउंट मिलने वाला है। आपको यहाँ यह भी बता देते हैं कि Xiaomi की यह सेल Mi.com के साथ Mi Homes और Flipkart के साथ ही Amazon India और ऑफलाइन पार्टनर आउटलेट पर भी नजर आने वाली है। अगर हम No.1 Mi Fan Sale की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह सेल 19 दिसम्बर से शुरू होकर 25 दिसम्बर यानी Christmas Day तक चलने वाली है।
No.1 Mi Fan Sale में आपको शानदार डिस्काउंट आदि मिलने वाले हैं, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आपको इसके दौरान ही कई श्रेणियों में फ़्लैश सेल भी मिलने वाली है। अगर हम स्मार्टफोंस आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि आपको Redmi Note 7 Pro पर अभी तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है, इस मोबाइल फोन को आप Rs 4000 की अब तक की सबसे बड़ी कटौती के साथ खरीद सकते हैं, यानी आपको यह मात्र Rs 9,999 की कीमत में ही 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मिल जाने वाला है।
हालाँकि इसके अलावा अगर आप Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल के अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को लेना चाहते हैं तो आप इन्हें क्रमश: Rs 12,999 और Rs 14,999 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा आपको Flipkart पर इन मोबाइल फोंस पर Rs 1000 का Bumped Up एक्सचेंज ऑफर मिलने वाला है।
इसके अलावा अगर हम Redmi K20 सीरीज की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Redmi K20 Pro मोबाइल फोन पर आपको बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है, इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के अलावा आप 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को क्रमश: Rs 24,999 और Rs 27,999 में खरीद सकते हैं, इसका मतलब है कि आपको दोनों ही मॉडल पर Rs 3000 का इफेक्टिव डिस्काउंट मिल रहा है। हालाँकि अगर हम Redmi K20 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन Rs 2,000 के डिस्काउंट के साथ मात्र Rs 19,999 में ख़रीदा जा सकता है। हालाँकि अगर आप इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको यह Rs 1000 के इफेक्टिव डिस्काउंट के बाद मात्र Rs 22,999 में ही खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको इन दोनों ही मोबाइल फोंस पर Flipkart और Amazon India पर Rs 2,000 का Bumped Up एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
हालाँकि इतना ही नहीं Redmi 7A मोबाइल फोन के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट पर आपको Rs 1,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद आप इस मोबाइल फोन को मात्र Rs 4,999 में खरीद सकते हैं। हालाँकि अगर आप इसका 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो यह आपको Rs 700 के डिस्काउंट के साथ मात्र Rs 4,499 में मिलने वाला है।
Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो यह मोबाइल फोन एक स्पेशल ओपन सेल में आपको मिलने वाला है, इसके अलावा इस सेल के दौरान यानी 19 दिसम्बर 2019 से लेकर 25 दिसम्बर 2019 के बीच हर दिन के लिए Redmi Note 8 की दोपहर 12:00PM पर सेल की जाने वाली है, यह एक स्पेशल फ़्लैश सेल होने वाली है।
इसके अलावा अगर हम Redmi 8 मोबाइल फोन पर नजर डालें तो यह भी आपको 19 दिसम्बर से लेकर 25 दिसम्बर के बीच होने जा रही इस No.1 Mi Fan Sale में Flipkart और mi.com पर स्पेशल ओपन सेल में मिलने वाला है।
इस सेल के दौरान यानी Mi Fan Sale के दौरान आपको हर दिन बेस्ट कैशबैक और EMI ऑफर्स डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले हैं, यह ऑफर्स आपको सभी श्रेणियों में mi.com, Flipkart और Amazon India पर मिलने वाले हैं।
यह सेल इतने पर ही नहीं रूकती है, आपको बता देते हैं कि इस सेल में आपको टीवी आदि के अलावा अन्य कई प्रोडक्ट्स पर छूट और ऑफर्स के अलावा बेस्ट डिस्काउंट आदि मिल रहा हैं। जैसे आपको बता देते हैं कि आपको Mi TV 4A Pro 32-inch और Mi TV 4C Pro 32-इंच पर Rs 500 का डिस्काउंट मिलने वाले है, जिसके बाद यह टीवी मात्र Rs 11,999 की कीमत के रह जाते हैं।
इसके अलावा कुछ Xiaomi के बेस्ट सेलिंग इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज पर भी स्पेशल फ़्लैश मिलने वाली है, यह सेल 10:00AM, 4:00PM और 6:00PM पर 19 दिसम्बर से लेकर 23 दिसम्बर, 2019 तक मिलने वाली है, इस सेल के अनुसार आप सेल में हिस्सा लेकर इन प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स की सेल डिटेल्स इस प्रकार हैं: