आधे से ज्यादा कम हुआ Xiaomi के इस फोन का दाम, ब्लैक फ्राइडे सेल में मचा धमाल! एक दूसरे पर चढ़ रहे खरीदने वाले

Xiaomi 14 CIVI भारत में हमेशा से एक बैलेंस्ड और प्रीमियम-फील देने वाला मिड-रेंज फ्लैगशिप माना जाता रहा है। इसके डिजाइन, Leica-ट्यून कैमरा सिस्टम और Snapdragon चिपसेट ने इसे OnePlus के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से आमने सामने की टक्कर लेने वाला डिवाइस बना दिया है। अब Amazon India की Black Friday Sale में इस फोन की कीमत पूरी 51% तक गिर गई है, और यह डील मिस करना सच में आपके लिए सबसे बड़े घाटे का सौदा हो सकता है।
Amazon Black Friday Sale में Xiaomi 14 CIVI की नई कीमत
फोन का 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी लॉन्च कीमत 42,999 रुपये थी, अब Amazon पर मात्र 29,249 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है। साथ ही चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को अतिरिक्त 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह Aqua Blue, Panda White और Matcha Green तीन कलर में खरीदने के लिए मिल रहा है। इसके अलावा फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल आपको सिर्फ 26,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट फोन की कीमत को डायरेक्ट आधा कर रहा है।
Xiaomi 14 CIVI के स्पेसिफिकेशंस और टॉप फीचर्स
Xiaomi 14 CIVI में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 735 GPU बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। फोन में 6.55-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits की शानदार पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिवाइस Android 14 पर चलता है लेकिन कंपनी ने आने वाले कुछ समय के लिए इस फोन को बड़े एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। फोन में Leica-ट्यून कैमरा मिलता है, इस फोन में कंपनी ने एक 50MP OIS प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो सेंसर (2× ऑप्टिकल ज़ूम) और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर (120-डिग्री FOV) शामिल किया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है, इस फोन में एक 32MP वाइड और 32MP अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है, जो इसे इस प्राइस ब्रैकेट में सबसे अच्छे सेल्फी फोनों में से एक बनाता है।
Xiaomi 14 CIVI में 4700mAh बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका बैटरी-टू-वेट रेश्यो भी कमाल है, जिससे फोन हल्का और पकड़ने में बेहद आरामदायक महसूस होता है।
