Xiaomi 13 Pro को लेकर इंटरनेट पर आई सबसे बड़ी जानकारी, धमाल मचाएगा फोन

By
HIGHLIGHTS

Xiaomi 13 Pro भारत में इस साल मार्च के महीने में लॉन्च हो सकता है।

स्मार्टफोन एक स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ आ सकता है।

फोन का 8+128GB मॉडल चीन में RMB 3,999 (~₹47,808) में उपलब्ध है।

Gadgets360 की एक हाल ही रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि Xiaomi 13 Pro 2023 के शुरुआत के तीन महीनों के अंदर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन MWC 2023 के बाद लॉन्च हो सकता है जो कि 27 फरवरी को शुरू होने वाला है। तो हम अनुमान लगा सकते हैं कि Xiaomi 13 Pro को मार्च के आस पास लॉन्च किया जा सकता है। अब हम शाओमी के संभावित लॉन्च के बारे में तो जान ही चुके हैं, तो आइए इसके चीनी वर्जन पर आधारित संभावित स्पेक्स और फीचर्स को भी देखते हैं। 

https://twitter.com/PranavHegdeHere/status/1611707031291047936?ref_src=twsrc%5Etfw

Xiaomi 13 Pro स्पेक्स और फीचर्स (अनुमानित)

शाओमी एक 6.73-इंच LTPO AMOLED पैनल ऑफर कर सकता है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस, Dolby विजन, HDR10+ सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन शामिल हो सकता है। डिवाइस के चीनी वेरिएंट में फोन के सेंटर पर एक पंच-होल कटआउट दिया है जिसमें एक 32-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर शामिल है। 

यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट Realme 9 पर दे रहा सबसे धांसू डील! मात्र Rs 1,999 में फोन को बनाएं अपना!

फोन के बैक पर OIS सपोर्ट के साथ एक 50.3MP मेन कैमरा, 3.2x जूम के साथ 50MP टेलीफोटो और एक 50MP 115-डिग्री अल्ट्रावाइड सेंसर दिया है। स्मार्टफोन 24 fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। 

ऑडियो डिपार्टमेंट की बात करें तो, इसमें आपको एक स्टीरियो स्पीकर मिलेगा लेकिन इसके साथ 3.5mm जैक नहीं दिया जाएगा। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में WiFi 6e, ब्लूटूथ 5.3, USB-C 2.0 पोर्ट, NFC, GPS, और एक infrared port शामिल हो सकता है। 

डिवाइस एक स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ आ सकता है जिसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, फोन में एक 4820mAh बैटरी के साथ 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें: Apple iPhone SE 4 से संबंधित बड़ी जानकारी आई सामने! जानें पूरी डिटेल्स

अब देखना यह है कि क्या ब्रांड इस फोन के भारतीय वेरिएंट में भी यही स्पेसिफिकेशंस ऑफर करेगा है या नहीं?

चीन में Xiaomi 13 Pro के 8+128GB मॉडल की शुरुआती कीमत RMB 3,999 (~₹47,808) है।

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By