लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर अक्सर नए अपडेट और फीचर्स मिलते हैं जिससे यूजर्स ऐप से बोर न हों और साथ ही एक आसान अनुभव मिल सके। आज हम आपको व्हाट्सऐप के एक ऐसे ट्रिक के बारे में बता रहे हैं जिससे मैसेज पढ़ने के बाद भी दूसरे यूजर को पता नहीं चलेगा कि आपने मैसेज पढ़ा है या नहीं। जी हां, आप इस ट्रिक को अपना कर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सऐप के ब्लू टिक को भी हटाने की आवश्यकता नहीं होगी।
WhatsApp पर ऐसे पढ़ें मैसेज कि दूसरे यूजर को पता भी न चले
व्हाट्सऐप पर मैसेज आने पर सबसे पहले फोन को फ्लाइट मोड पर स्विच कर दें।
इसके बाद व्हाट्सऐप मैसेज को ओपन कर के मैसेज पढ़ लें।
अब दोबारा फ्लाइट मोड को डिसेबल कर दें।
इसके बाद व्हाट्सऐप को मल्टीटास्किंग से हटा दें।
इस तरह आप मैसेज पढ़ लेंगे और सेंडर को इसका पता भी नहीं चलेगा।
पिछले महीने व्हाट्सऐप ने नए फीचर की टेस्टिंग की थी जिससे यूजर व्हाट्सऐप को किसी डिवाइस से लॉग आउट कर सकते हैं। WaBetaInfo ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे iOS यूज़र्स अपने अकाउंट को किसी डिवाइस से अनलिंक कर सकते हैं. किसी डिवाइस से लॉग आउट करने के लिए यूज़र्स को सेटिंग्स के अंदर एकाउंट्स टैब में एक विकल्प मिलेगा.
वीडियो के मुताबिक, डिलीट माय अकाउंट विकल्प को Log Out से बदल दिया जाएगा जो शायद भविष्य में आने वाले अपडेट्स के साथ बदल सकता है. वीडियो से भी पता चला है कि फीचर को एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा. वीडियो में यह भी बताया गया कि फीचर व्हाट्सऐप मैसेंजर और व्हाट्सऐप बिज़नेस दोनों के लिए काम करेगा.