हालाँकि जैसा कि सभी जानते हैं कि एप्पल की ओर से साल में कभी न कभी कोई न कोई इवेंट आयोजित किया ही जाता है, हालाँकि किसी भी इवेंट का महत्त्व उतना नहीं है, जितना कि हर साल सितम्बर में होने वाले इवेंट का महत्त्व होता है। आपको बता देते हैं कि भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट कुछ ही घंटों में आपको लाइव नजर आने वाला है, अगर हम भारतीय समय के अनुसार देखें तो एप्पल का यह इवेंट 10:30PM पर शुरू होने के आसार हैं। इस इवेंट को एप्पल की ओर से पहली दफा यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाने वाला है। इसके पहले कभी भी एप्पल की ओर से अपने किसी भी इवेंट को लाइव स्ट्रीम यूट्यूब पर नहीं किया है। इसका मतलब है कि आज रात का सभी के लिए एक्साईटमेंट कुछ और ही होने वाला है।
आपको बता देते हैं कि iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max मोबाइल फोंस के बारे में काफी चर्चा चल रही हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह नए मोबाइल फोंस iPhone XR, iPhone XS, iPhone XS Max को रिप्लेस कर सकते हैं। साथ ही इन नए iPhones को नए हार्डवेयर के साथ भी लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अभी तक इंडिया लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
इस लाइनअप के पहले फ़ोन को iPhone 11 बताया जा रहा है जो कि iPhone XR की अगली पीढ़ी का डिवाइस हो सकता है। लीक स्पेक्स की जानकारी के मुताबिक यह डिवाइस 6.1-inch IPS LCD डिस्प्ले और 1792×828 रेसोल्यूशन के साथ आ सकता है। यह फ़ोन ग्लास डिज़ाइन के साथ 3110mAh बैटरी के साथ आ सकता है। वहीँ कुछ रूमर्स iPhone 11 ड्यूल 12-megapixel रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।
अगला डिवाइस Pro duo, iPhone 11 Pro iPhone, 11 Pro Max, और ये उम्मीद की जा रही है कि इन फ़ोन्स में 5.8-inch और 6.5-inch OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही सभी में 12megapixel सेंसर दिया जा सकता है। वहीँ अभी यह नहीं तय है कि कंपनी फ़ोन में ultra-wide-angle lens देगी या नहीं। इसके साथ ही दोनों ही प्रो मॉडल्स Apple Pencil, reverse wireless charging और frost glass design सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।
वहीँ iPhone 11 यूज़र्स को वायरलेस चार्जिंग या एप्पल पेंसिल सपोर्ट नहीं मिलेगा लेकिन लीक के मुताबिक तीनों फ़ोन्स में WiFi 6 सपोर्ट होगा। जबकि iPhone 11 में 4GB RAM और Pro मॉडल्स 6GB RAM, तीनों फ़ोन्स Apple के नए A13 SoC के साथ आ सकते हैं।
हालाँकि इस इवेंट में मात्र iPhone ही नहीं बल्कि इनके अलावा एप्पल टैग ट्रैकर को भी पेशब किया जा सकता है। इसे काफी समय से चर्चा में देखा गया है। इस ट्रैकर को आप अपने किसी भी पर्सनल आइटम जैसे पर्स या बैग आदि पर लगा सकते हैं, और यह ट्रैकर इस बैग या पर्स के गुम हो जाने के बाद भी इसे ट्रैक करता रहने वाला है। यह इसे फाइंड माय डिवाइस के माध्यम से ट्रैक करने वाला है। यह ट्रैकर लॉस्ट मोड पर रखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक रिमूवेबल बैटरी भी दी गई है। यह एप्पल के परिवार का एक नया सदस्य होने वाला है, जो आपकी एक बड़ी समस्या को हल करने का प्रयास करेगा।
ऐसा भी माना जा रहा है कि इस इवेंट में एप्पल की ओर से उसकी एप्पल वॉच सीरीज के नए वर्जन को भी लॉन्च किया जाने वाला है। इस नई सीरीज में यानी एप्पल वॉच सीरीज 5 में आपको नेटिव स्लीप ट्रैकिंग मिलने वाली है। यह फीचर आजकल किसी भी स्मार्टवॉच में होना जरुरी सा हो गया है। हालाँकि इस स्लीप ट्रैकिंग के अलावा इसमें आपको ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिलने वाले हैं।
इसके अलावा इस इवेंट में आपको बिलकुल नया iOS 13 भी देखने को मिल सकता है। इसमें भी आपको काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। सबसे जरुरी फीचर के तौर पर इसमें आपको डार्क मोड का सिस्टम-वाइड इम्प्लीमेंटेशन मिलने वाला है। जिसके द्वारा OLED स्क्रीन से लैस iPhone की बैटरी कुछ बेहतर होने वाली है। हालाँकि उन्हें भी जिनके iPhone LCD स्क्रीन से लैस हैं, इसका एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसके अलावा कुछ अन्य बदलावों को देखें तो आपको फोटो ऐप का एक नया रूप देखने को मिलने वाला है, इसके अलावा फोटो और विडियो एडिट के नए फीचर्स के अलावा आपको अन्य बहुत कुछ भी मिलने वाला है। इसके अलावा आज के इवेंट के ख़त्म होने के साथ ही यह iOS 13 उपलब्ध हो जाने की खबर आ रही है।
iOS के iPad वर्जन का नाम अब बदल गया है, अब इसे iPadOS के तौर पर देखा जाने वाला है। इसके माध्यम से iPad और iPhone के बीच सेग्रेगेशन मिलने वाला है। iPadOS के द्वारा आपको एक्सटर्नल डिवाइस सपोर्ट भी मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें मल्टी-टास्किंग भी बेहतर होने वाली है। नई होम स्क्रीन लेआउट आपको मिलने वाला है, इसे साइडकार टू iPad का नाम दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई फीचर भी आपको देखने को मिलने वाले हैं। हालाँकि अभी इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन आज के इवेंट के बाद आपको इनके बारे में ज्यादा जानकारी मिलने वाली है। हमें और आपको भी आज होने वाले एप्पल इवेंट का बेसब्री से इंतज़ार होने वाला है।