Vivo Z1x स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जा चुका है और अगर डिवाइस को खरीदना चाह रहे हैं तो आपको बता दें कि डिवाइस की पहली सेल 13 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाह रहे हैं तो Flipkart पर दोपहर 12 बजे इसे सेल किया जाएगा और इसका शुरुआती Price Rs 16,990 है।
Vivo Z1x की शुरुआती कीमत Rs 16,990 है और इस वैरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है, वहीं दूसरी ओर 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 18,990 में पेश किया गया है। डिवाइस का 8GB रैम लॉन्च नहीं किया गया है। स्मार्टफोन फ्यूज़न ब्लू और फैंटम पर्पल कलर में लॉन्च होगा। अगर आप HDFC कार्ड यूज़र हैं तो आपको बता दें कि डिवाइस को क्रेडिट कार्ड द्वारा खरीदने पर 1,000 रूपये डिस्काउंट दिया जा रहा है और अगर HDFC डेबिट या क्रेडिट कार्ड द्वारा EMI शुरू करते हैं तो अतिरिक्त Rs 250 का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
डुअल-सिम Vivo Z1x 6.38 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आया है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2 340 पिक्सल है। यह सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है और स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 712 SoC द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। कम्पन ने मल्टी-टर्बो और अल्ट्रा गेम मोड को भी शामिल किया है जिससे परफॉरमेंस में सुधार किया जा सके।
Vivo Z1x में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.79 है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है और इसका अपर्चर f/2.2 है तथा तीसरा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।
Vivo Z1x में 64GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है, हालांकि स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प नहीं दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, GPS/ A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 22.5W फ़्लैशचार्ज टेक सपोर्ट करती है।