Vivo ने भारत में अपने लेटेस्ट Z1x फोन का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। Vivo Z1x को अब 8GB रैम के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन को पहले 6GB रैम, 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया था। Vivo Z1x अब तीन स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा।
Vivo Z1x का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट फ्यूज़न ब्लू कलर Rs 21,990 में पेश किया गया है। Vivo ने फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया है और यूज़र्स को HDFC और ICICI बैंक के कार्ड्स पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है।
डुअल-सिम Vivo Z1x 6.38 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आया है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2 340 पिक्सल है। यह सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है और स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 712 SoC द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। कम्पन ने मल्टी-टर्बो और अल्ट्रा गेम मोड को भी शामिल किया है जिससे परफॉरमेंस मंस सुधार किया जा सके। Vivo Z1x में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.79 है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है और इसका अपर्चर f/2.2 है तथा तीसरा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।
Vivo Z1x में 64GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है, हालांकि स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प नहीं दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, GPS/ A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 22.5W फ़्लैशचार्ज टेक सपोर्ट करती है।