Vivo ने पिछले साल भारत में अपने Vivo Z1X डिवाइस का 8GB रैम वैरिएंट लॉन्च किया था और इसका दाम Rs 21,990 रखा गया था जिसे अब कम कर दिया गया है। डिवाइस के दाम में Rs 4,000 की कमी की गई है और केवल 8GB रैम वैरिएंट को ही कम कीमत में सेल किया जाना है। डिवाइस का नया दाम Rs 17,990 है जो फ्लिप्कार्ट और विवो के ई-स्टोर पर उपलब्ध है।
Vivo ने पहले Z1X के 4GB और 6GB रैम वैरिएंट का दाम कम किया था और इसके बाद 4GB RAM + 128GB वैरिएंट Rs 14,990 तथा 6GB RAM + 128GB वैरिएंट Rs 16,990 में बिकने लगा। Vivo Z1X फ्यूज़न ब्लू और फैंटम पर्पल विकल्प में उपलब्ध है।
डुअल-सिम Vivo Z1x 6.38 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आया है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2 340 पिक्सल है। यह सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है और स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 712 SoC द्वारा संचालित है।
कम्पनी ने मल्टी-टर्बो और अल्ट्रा गेम मोड को भी शामिल किया है जिससे परफॉरमेंस मंस सुधार किया जा सके। Vivo Z1x में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.79 है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है और इसका अपर्चर f/2.2 है तथा तीसरा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।
कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, GPS/ A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 22.5W फ़्लैशचार्ज टेक सपोर्ट करती है।