चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने अपने बजट स्मार्टफोन वीवो Y91i का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। ऑनलाइन जानकारी के अनुसार, कंपनी ने बिना किसी ज्यादा आवाज़ के, यानी के किसी को ज्यादा कुछ न बताते हुए 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। पिछली रिपोर्टों के अनुसार, स्मार्टफोन के वास्तविक लॉन्च के ठीक एक साल बाद यह वैरिएंट बाजार में आया। कंपनी ने इस नए वैरिएंट की कीमत मुंबई स्थित रिटेलर महेश टेलीकॉम के अनुसार 7,990 रुपये रखी है। यह देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। इस संभावना का मतलब है कि विवो Y91i इस सेगमेंट में Xiaomi, Realme, और Nokia को कड़ी टक्कर देने वाला है।
स्मार्टफोन को एक 6.22-इंच की HD+ डिस्प्ले से लैस करके लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रहा है। यहाँ ही आपको एक सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। यह एक ओक्टा-कोर CPU है, और इसे 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
https://twitter.com/MAHESHTELECOM/status/1236290578792370180?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा भी मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। अगर हम इस लिस्टिंग की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह कैमरा AI आधारित है, इसका मतलब है कि कैमरा की परफॉरमेंस अब ज्यादा बेहतर होने वाली है।
फोन के फ्रंट पर आपको एक 8MP का सेंसर मिल रहा है, जो आपको बढ़िया क्वालिटी के साथ मिलता है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4030mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलवा आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन एंड्राइड 9 पर आधारित है, और इसे कंपनी की ओर से फनटच OS के साथ लॉन्च किया गया है। अगर हम इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, और माइक्रोUSB पोर्ट भी मिल रहा है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!