Vivo Y72 5G फोन ने थायलैंड में एंट्री ली है। यह हैंडसेट मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC और ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है। इसे अल्ट्रा गेम मोड और मल्टी-टर्बो मोड भी दिया गया है। Vivo Y72 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 9,999 (लगभग Rs 23,300) है। हैंडसेट 23 मार्च से 30 मार्च तक प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और 31 मार्च से इसे सेल में लाया जाएगा। स्मार्टफोन दो रंगों ग्रेफाइट ब्लैक और ड्रीम गलो कलर में आया है।
Vivo Y72 5G ड्यूल-सिम फोन है जिसमें 6.58 इंच की फुल HD+ LCD IPS डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.6 प्रतिशत है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC द्वारा संचालित है और इसे 8GB LPDDR4x रैम व 128GB UFS 2.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। नया हैंडसेट एंडरोइड 11 पर आधारित फनटच OS 11.1 पर काम करता है।
Vivo Y72 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है और इसे LED फ्लैश का साथ दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
Vivo Y72 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनैक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.1, USB टाइप-C और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। विवो के इस फोन पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर भी मिल रहा है।